Homeट्रैवलना फ्लाइट का झंझट, ना महंगा होटल! IRCTC करा रहा है ऊटी-कुन्नूर...

ना फ्लाइट का झंझट, ना महंगा होटल! IRCTC करा रहा है ऊटी-कुन्नूर की सैर


दक्षिण भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, लेकिन तमिलनाडु का ऊटी अपनी अलग पहचान रखता है. इसे ‘क्वीन ऑफ हिल स्टेशंस’ यानी पहाड़ों की रानी कहा जाता है. समुद्र तल से करीब 2,240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन नीलगिरि की पहाड़ियों के बीच बसा है. यहां की हरियाली, चाय के बागान, झीलें और खूबसूरत वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. नीलगिरि का अर्थ ‘नीले पहाड़’ होता है. ऊटी के साथ कुन्नूर घूमने का मौका मिल जाए तो सफर और भी यादगार बन जाता है.

अगर आप चेन्नई से इस ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC Tourism के दिए गए 4 रात और 5 दिन के टूर पैकेज के जरिए ऊटी और कुन्नूर घूम सकते हैं. इस पैकेज की शुरुआती कीमत 10,280 रुपये बताई गई है. आइए जानते हैं इस यात्रा में आप कहां-कहां घूम पाएंगे.

दिन 1: चेन्नई से शुरू होगा सफर

इस ट्रिप की शुरुआत चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से होगी. यहां से रात 9:05 बजे नीलगिरि एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी होगी. ट्रेन से रातभर का सफर करने के बाद अगले दिन सुबह 6:20 बजे मेट्टुपालयम पहुंचेंगे. यहां से सड़क मार्ग के जरिए ऊटी ले जाया जाएगा. होटल में चेक-इन करने के बाद डोड्डाबेट्टा पीक और टी म्यूजियम घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद ऊटी लेक और बॉटनिकल गार्डन की सैर कर सकते हैं.

दिन 2: पायकारा वॉटरफॉल और मुदुमलाई का रोमांच

दूसरे दिन की शुरुआत ऊटी के आसपास की खूबसूरत जगहों को देखने के साथ होगी. इस दिन पायकारा वॉटरफॉल और पायकारा झील घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद मुदुमलाई वाइल्डलाइफ सेंचुरी की ओर रुख करेंगे. यहां एलीफेंट कैंप और जंगल सफारी का अनुभव ले सकते हैं. जंगल के प्राकृतिक नजारों और वन्यजीवों को करीब से देखने का यह अच्छा मौका होगा. शाम को वापस ऊटी के होटल में ठहरना होगा.

दिन 3: कुन्नूर की खूबसूरत वादियों की सैर

चौथे दिन सुबह होटल से चेकआउट करके कुन्नूर के लिए निकलना होगा. यहां सिम्स पार्क, लैम्ब्स रॉक और डॉल्फिन्स नोज जैसी खूबसूरत जगहें घूमने का मौका मिलेगा. सिम्स पार्क अपने हरे-भरे बगीचों और अलग-अलग तरह के पेड़-पौधों के लिए जाना जाता है. वहीं लैम्ब्स रॉक और डॉल्फिन्स नोज से पहाड़ियों और घाटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है.

इस सफर को खास बनाने के लिए आप ऊटी से कुन्नूर तक नीलगिरि पैसेंजर ट्रेन का विकल्प भी चुन सकते हैं. पहाड़ों के बीच से गुजरती यह ट्रेन यात्रा अपने आप में एक यादगार अनुभव है. इसके बाद सड़क मार्ग से मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन पहुंचकर रात 9:20 बजे चेन्नई के लिए नीलगिरि एक्सप्रेस पकड़नी होगी.

दिन 4 और 5: वापसी का सफर

रविवार रात ट्रेन से रवाना होने के बाद सोमवार सुबह करीब 6:25 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंच जाएंगे. इस तरह पांच दिनों में ऊटी, कुन्नूर और मुदुमलाई की यात्रा पूरी हो जाएगी.

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

IRCTC के इस टूर पैकेज में ट्रेन से आने-जाने का स्लीपर क्लास टिकट, ऊटी में दो रात का नॉन-एसी होटल स्टे, एसी रोड ट्रांसपोर्ट, निर्धारित जगहों की सैर, ट्रैवल इंश्योरेंस और GST शामिल हैं. हालांकि, मुदुमलाई सफारी, घूमने वाली जगहों की एंट्री फीस और खाने-पीने का खर्च पैकेज में शामिल नहीं है. अधिक जानकारी के लिए IRCTC Tourism के वेबसाइट पर जा सकते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments