International
oi-Pallavi Kumari
Iran Death Toll: पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच ईरान में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी-इजरायली हमलों में अब तक 787 लोगों की जान जा चुकी है। यह जानकारी ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी के हवाले से दी गई है।
इससे एक दिन पहले इसी संस्था ने बताया था कि 131 शहरों में हुए हमलों में कम से कम 555 लोग मारे गए थे। इन हमलों को ईरान ने “जायनिस्ट-अमेरिकी आतंकी हमला” बताया है।

हमले के बाद हालात और बिगड़े (Iran War Update)
तनाव पिछले शनिवार से और बढ़ गया, जब अमेरिका और इजरायल ने बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि इन हमलों में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई। इसके बाद तेहरान सहित इस्फहान, शिराज और हमदान जैसे शहरों में रातभर धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
सरकारी समाचार एजेंसी Islamic Republic News Agency के मु हमदान में हुए हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गए या घायल हुए। इजरायल की सेना ने मंगलवार (03 मार्च) को दावा किया कि संयुक्त हमलों के बाद ईरान की मिसाइल क्षमता को “काफी हद तक सीमित” कर दिया गया है।
ईरान की जवाबी कार्रवाई
दूसरी ओर ईरान ने भी जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल, खाड़ी देशों और अहम ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इससे पूरे क्षेत्र में बड़े संकट की आशंका बढ़ गई है।
तीर्थयात्रियों की वापसी और सीमा पर हलचल
ईरानी मीडिया के मुताबिक मक्का और मदीना में मौजूद करीब 9 हजार ईरानी तीर्थयात्रियों को इराक के रास्ते वापस लाया जा रहा है। वहीं लेबनान की सेना ने इजरायल के साथ लगती सीमा पर अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है, क्योंकि दक्षिणी लेबनान में इजरायली अभियान जारी है। पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बदल रहे हैं और मौत का बढ़ता आंकड़ा इस संघर्ष की गंभीरता को साफ दिखा रहा है।
-

Khamenei killing Story: खामेनेई की लोकेशन लीक कैसे हुई? किसने दिया पता? War Tech का खेल जान हैरान हो जाएंगे
-

‘खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी क्यों? हमले से 48 घंटे पहले इजराइल से लौटे’, सोनिया गांधी का सरकार पर हमला
-

Unknown Facts About Iran: ईरान के रास्ते ही भारत पहुंची ये 5 चीजें, हिंदुओं की यह शुभ परंपरा भी है ईरानी
-

Ali Khamenei Daughter: खामेनेई की बेटी कौन? इजरायली हमले में मौत! क्या करते हैं उनके पति और कहां है परिवार
-

अमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वहां की हालत पर हैं दुखीं
-

Petrol Diesel Prices: तेल संकट से कांपी दुनिया, लेकिन भारत का सीक्रेट प्लान तैयार, महंगा नहीं होगा पेट्रोल
-

ईरान- इजराइल युद्ध को लेकर मुंबई में जगह-जगह हो रहा प्रदर्शन, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
-

Middle East War: सऊदी में US एंबेसी पर ईरानी ड्रोन अटैक, अमेरिका ने नागरिकों से कहा- इसी वक्त अरब देश छोड़े
-

दुबई में हैं Aishwarya Rai के Ex-बॉयफ्रेंड, ईरान युद्ध में हुआ ऐसा हाल, सामने रखा पूरा सच, पोस्ट हुआ वायरल
-

Khamenei की UP के इस गांव से जुड़ी है विरासत, मौत की खबर से छाया मातम-मजलिसें निकाली, चौंकाने वाला इतिहास
-

Iran Israel Conflict: इजरायल के निशाने पर ईरान के ये 6 शहर! तेहरान के बाद इन 3 शहरों पर कहर बरपेगा?
-

Iran-US Relation Timeline: इजरायल के जन्म से पहले थी अमेरिका-ईरान की दोस्ती, फिर कैसे बने कट्टर दुश्मन?
-

Israel-Iran War: स्ट्राइक में ईरान के 48 नेता मारे गए, ट्रंप ने नई लीडरशिप को लेकर किया बड़ा दावा
-

Iran-Israel War: Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान PM शरीफ की हवा टाइट, बयान जारी कर दिया ये डर सताने का संकेत!
-

Iran-Israel War: ‘फंसे पर्यटकों के होटल में मुफ्त ठहरने की अवधि बढ़ाएं, खर्च सरकार उठाएगी’, Abu Dhabi का ऐलान



