Cricket
oi-Amit Kumar
IND vs ENG Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने भारतीय टीम को आगाह करते हुए कहा है कि उनकी टीम को कभी भी खेल से बाहर समझने की गलती न की जाए। ब्रुक का मानना है कि उनकी टीम कठिन परिस्थितियों और भारी दबाव के बीच सबसे शानदार प्रदर्शन करना जानती है।
आसान नहीं रहा है सेमीफाइनल तक का सफर (IND vs ENG Harry Brook)
इंग्लैंड के लिए इस टूर्नामेंट की राह आसान नहीं रही है। ग्रुप स्टेज में नेपाल, स्कॉटलैंड और इटली जैसी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए उन्हें काफी पसीना बहाना पड़ा। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, सुपर-8 चरण में ब्रुक की सेना ने जबरदस्त वापसी की। श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अजेय रहते हुए उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

क्लोज मैचों में इंग्लैंड ने हासिल की है जीत
विशेष रूप से न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 18 गेंदों में 43 रनों की जरूरत वाले रोमांचक मैच ने इंग्लैंड के जुझारूपन को साबित किया है। स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से बातचीत में हैरी ब्रुक ने टीम के चरित्र पर जोर देते हुए कहा कि हमने करीबी मुकाबले जीतकर यह सीखा है कि आप मैच से कभी बाहर नहीं होते। मेरे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिनमें जीतने की प्रबल इच्छाशक्ति है और जो दबाव के क्षणों में भी शांत रहना जानते हैं।
जोस बटलर और फिल साल्ट का किया बचाव
ब्रुक ने स्पष्ट किया कि सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर वे भारतीय बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियों को जितना संभव हो सके, उतना असहज बनाने की कोशिश करेंगे। भले ही दिग्गज जोस बटलर और फिल साल्ट उम्मीद के मुताबिक निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं, लेकिन कप्तान ब्रुक अपने शीर्ष क्रम के साथ मजबूती से खड़े हैं। बटलर का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि जोस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह बड़े मैच में अपनी लय हासिल कर लेंगे। हमारे पास शीर्ष सात में इतने विस्फोटक खिलाड़ी हैं कि अगर कोई एक भी चल गया, तो विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।
इसके अलावा उन्होंने युवा ऑलराउंडर विल जैक्स के प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में घरेलू दर्शकों का भारी समर्थन भारत के साथ होगा। ब्रुक इस तथ्य से वाकिफ हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि स्टेडियम का शोर और दर्शकों का उत्साह दोनों टीमों पर भारी दबाव डालेगा। लेकिन इतिहास गवाह है कि इंग्लैंड की यह टीम ‘अंडरडॉग’ के रूप में उभरकर उलटफेर करने में माहिर है।
-

IND vs ENG: बेइज्जत होने के बाद भी नहीं सुधरे मोहम्मद आमिर, फिर कसा तंज, कहा- फाइनल नहीं खेलेगी टीम इंडिया
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड
-

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल टाई होने पर किस्मत का खेल, सुपर ओवर में आई बारिश तो कौन खेलेगा फाइनल?
-

भारत दोहराएगा इतिहास या इंग्लैंड की होगी जीत, सेमीफाइनल से पहले जान लें हेड टू हेड रिकॉर्ड
-

आसमान में मंडराती मिसाइलों ने रोकी वेस्टइंडीज की सांसें, विश्व कप के बाद फंस गई टीम, नहीं लौट पाई अपने देश
-

VIDEO: ‘इसको पता होना चाहिए’, शाहिद अफरीदी ने नहीं किया रिश्ते का लिहाज, दामाद को LIVE TV पर बोली गलत बात!
-

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल रिजर्व डे पर धुला तो क्या? किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री?
-

रोहित की भविष्यवाणी हुई सच! संजू सैमसन को पहले दिन दिया था खास मंत्र, अब वीडियो देख लोग ठोक रहे सलाम
-

दिल में दर्द लेकर मैदान पर आए रिंकू सिंह, ले उड़े संजू सैमसन का बल्ला, मैदान पर लगे ठहाकों का वीडियो वायरल
-

T20 World Cup 2026: सुपर-8 खत्म! इन 5 खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम, एक भारतीय नाम ने चौंकाया
-

T20 World Cup: संजू सैमसन की रिकॉर्डतोड़ पारी, विराट कोहली को पछाड़ हुए इमोशनल, जीत के बाद छलका दर्द!
-

Sanju Samson ने सरेआम पत्नी पर लुटाया प्यार, हिंदू लड़की से शादी करने वाले संजू रखते हैं इस धर्म से ताल्लुक
-

T20 World Cup: भारत की जीत के पीछे रिंकू सिंह का रहा बड़ा बलिदान? सेमीफाइनल में पहुंचने की ये है अनकही कहानी
-

BCCI का बड़ा ऐलान, इस टीम से पहली बार वनडे सीरीज खेलेगा भारत, हो गया शेड्यूल जारी
-

T20 विश्व कप के बीच BCCI ने जहीर खान को दी बड़ी जिम्मेदारी, हरभजन सिंह की भी होगी एंट्री?



