Cricket
oi-Amit Kumar
SA vs NZ T20 World Cup 2026: ईडन गार्डन्स के मैदान पर आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में कई बड़े रिकॉर्ड बने। दूसरी तरफ खेल के नियमों और अंपायरिंग फैसलों पर बहस छिड़ गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस नॉकआउट मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने कप्तान एडन मारक्रम के ऐतिहासिक कीर्तिमान और मार्को येनसन के जुझारू अर्धशतक की बदौलत चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
मारक्रम ने तोड़ा ग्रीम स्मिथ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड (SA vs NZ T20 World Cup 2026)
मैदान पर कदम रखते ही एडन मारक्रम ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। यह मारक्रम का बतौर कप्तान विश्व कप में 17वां मैच है। उन्होंने पूर्व दिग्गज ग्रीम स्मिथ के 16 मैचों (2007-2010) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

अंपायरिंग विवाद: मारक्रम के कैच पर छिड़ी बहस
मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 8वें ओवर में आया, जब रचिन रवींद्र की गेंद पर मारक्रम ने एक लंबा शॉट खेलने का प्रयास किया। लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे डेरिल मिचेल ने आगे की ओर गोता लगाते हुए एक बेहद निचला कैच लपका। मैदानी अंपायर एलेक्स वार्फ ने फैसला थर्ड अंपायर नितिन मेनन को भेजा। रिप्ले में फ्रंट एंगल से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गेंद जमीन को छू गई है, लेकिन साइड-ऑन एंगल ने अंपायर को संतुष्ट किया कि मिचेल की उंगलियां गेंद के नीचे थीं।
कैच को लेकर मचा बवाल
नितिन मेनन ने मारक्रम को आउट करार दिया, जिसने न केवल फैंस बल्कि कमेंट्री बॉक्स में भी विशेषज्ञों के बीच मतभेद पैदा कर दिए। मारक्रम 20 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुरुआती झटकों के बाद जब टीम 77 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, तब युवा ट्रिस्टन स्टब्स और ऑलराउंडर मार्को येनसन ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच हुई 50 से अधिक रनों की साझेदारी ने टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। मार्को येनसन ने संकट की स्थिति में बेहतरीन अर्धशतक जड़ा, जिसकी मदद से साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए।
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड
-

IND vs ENG: बिना मैच खेले ही बाहर हो सकती है टीम इंडिया? टूटेगा करोड़ों फैंस का दिल! ICC ने बढ़ाई टेंशन
-

IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दी भारत को चुनौती, चुभने वाली बात कह टीम इंडिया को उकसाया
-

IND vs ENG: बेइज्जत होने के बाद भी नहीं सुधरे मोहम्मद आमिर, फिर कसा तंज, कहा- फाइनल नहीं खेलेगी टीम इंडिया
-

T20 World Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच आज, न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका किसे मिलेगी जीत? ऐसे देख सकेंगे LIVE
-

IND vs ENG: ‘इंग्लैंड को हल्के में लेने की गलती न करे भारत’, हैरी ब्रुक ने टीम इंडिया को दी खुली चेतावनी
-

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल टाई होने पर किस्मत का खेल, सुपर ओवर में आई बारिश तो कौन खेलेगा फाइनल?
-

IND vs ENG: क्या 5 नहीं अब 6 मार्च को खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच? ICC ने दिया अपडेट
-

सावधान टीम इंडिया! वानखेड़े में सेमीफाइनल का रिकॉर्ड है बेहद डरावना, क्या इंग्लैंड दोहरा देगा इतिहास?
-

‘रुलाएगा क्या पगले,’ सूर्या की किस बात पर भावुक हो गए संजू सैमसन, वीडियो ने लगाई आग
-

भारत दोहराएगा इतिहास या इंग्लैंड की होगी जीत, सेमीफाइनल से पहले जान लें हेड टू हेड रिकॉर्ड
-

T20 World Cup 2026: सुपर-8 खत्म! इन 5 खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम, एक भारतीय नाम ने चौंकाया
-

पाकिस्तान क्रिकेट में मचा हड़कंप, टी-20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप शो के बाद खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना
-

IND vs ENG: सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया का मास्टर प्लान तैयार, मैच से पहले हो गया प्लेइंग इलेवन का ऐलान?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 1 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज, टी20 विश्व कप 2026



