Uttarakhand
oi-Pavan Nautiyal
Dehradun DM ias savin bansal raids देहरादून के डीएम सविन बंसल ने बड़ा एक्शन लिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति सामग्री की खराब गुणवत्ता की शिकायत के आधार पर डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी की।
गोदाम में निरीक्षण के दौरान बाल श्रमिक मिले, जिस पर डीएम ने गोदाम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि भी संदिग्ध पाई गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति के लिए डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर डीएम ने सेंपलिंग करवाई।

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा माडी चौक रुड़की स्थित गढ़वाल कुमाऊं में आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की गई। राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून ने एक्शन लिया है।
निरीक्षण के दौरान गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडा एवं सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। कई सामग्री पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि का उल्लेख ही नहीं था। पैकेट पर छपी हुई मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायर तिथि के स्थान पर मिली स्टैंप वाली तिथि पाई गई। इस दौरान डीएम ने पाया कि गोदाम का संचालन मानक के अनुरूप नहीं था। गोदाम में टेंपरेचर मेंटेन कि कोई सुविधा नहीं है।
दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में वितरित हो रही है। रजिस्टर भी अपडेट नहीं पाए गए जबकि सामग्री आपूर्ति करता द्वारा निर्गत गुणवत्ता सर्टिफिकेट भी नहीं मिला। आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति के लिए डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर डीएम ने सेंपलिंग करवाई। जो कि टिहरी उत्तरकाशी एवं डोईवाला सामग्री लेकर निकलने वाले थे। अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई है।
- गोदाम में निरीक्षण के दौरान बाल श्रमिक मिले।
- खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि संदिग्ध
- गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडा एवं सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई
- कई सामग्री पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि का उल्लेख ही नहीं था
- पैकेट पर छपी हुई मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायर तिथि के स्थान पर मिली स्टैंप वाली तिथि पाई गई
- दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में वितरित हो रही है।
- रजिस्टर भी अपडेट नहीं पाए गए
- सामग्री आपूर्ति करता द्वारा निर्गत गुणवत्ता सर्टिफिकेट भी नहीं मिला
-

Uttarakhand Weather today फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की संभावना, जानिए कब से और कहां
-

Uttarakhand Weather today होली पर कैसा रहेगा मौसम, बारिश या गर्मी दिखाएगी तेवर, आने वाले दिनों में क्या रहेगा
-

Chandra Grahan 2026 : ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत करें ये काम वरना हो जाएंगे कंगाल, बीमारियां नहीं छोड़ेंगी
-

PM Kisan Yojana: होली के बाद मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, खाते में आएंगे सीधे 3000 रुपये?
-

Israel Iran War: पत्नी को बिना बताए मौज उड़ाने गए थे दुबई, जंग में अटके तो खुली पोल
-

Rajya Sabha Candidate:कौन हैं लक्ष्मी वर्मा, किस जाति से? इकलौती महिला उम्मीदवार को BJP क्यों भेज रही राज्यसभा
-

Ali Khamenei Daughter: खामेनेई की बेटी कौन? इजरायली हमले में मौत! क्या करते हैं उनके पति और कहां है परिवार
-

Moni Nain कौन हैं? TTE ने ऑन ड्यूटी किया ऐसा ‘कांड’! Indian Railway ने लगा दी क्लास-कहां तैनात?
-

अमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वहां की हालत पर हैं दुखीं
-

Chandra Grahan 2026 Sutak Time: भूलकर गर्भवती महिलाएं ना करें ये काम वरना बच्चे को होगा खतरा
-

Iran vs USA: ईरान पर अटैक कर बुरे फंसे ट्रंप, खतरे में कुर्सी! सड़क पर अमेरिकी जनता, रॉयटर्स के सर्वे में दावा
-

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण खत्म, भारत बना खगोलीय घटना का गवाह



