Homeव्यवसायGold-Silver Price: आज सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; जानें सोने-चांदी का ताजा...

Gold-Silver Price: आज सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; जानें सोने-चांदी का ताजा अपडेट


पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले पिछले सत्र में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।

वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी का हाल

स्पॉट गोल्ड की कीमत 5,076.09 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 5,084.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत भी हल्की बढ़त के साथ 0.1 प्रतिशत चढ़कर 82.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

इस साल अब तक सोने की कीमतों में करीब 18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की जा चुकी है और भू-राजनीतिक तनाव तथा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच यह लगातार नए रिकॉर्ड स्तर छू रहा है।

इस बीच डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली, जिससे अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए डॉलर में कीमत तय होने वाली बुलियन धातुएं अपेक्षाकृत सस्ती हो गईं।भू-राजनीतिक मोर्चे पर तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने हाल ही में इस्राइल, संयुक्त अरब अमीरात और कतर पर कई हमले किए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और पश्चिम एशिया में अमेरिकी बलों का नेतृत्व कर रहे एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा है कि अमेरिका के पास क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई जारी रखने के लिए पर्याप्त हथियार मौजूद हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments