HomeअपराधCrime News: जंगल, अंधेरी रात और वो नशे में कैब वाला दरिंदा;...

Crime News: जंगल, अंधेरी रात और वो नशे में कैब वाला दरिंदा; नैनिताल में कैसे दिल्ली की लड़की ने बचाई अपनी आबरू?


Last Updated:

Crime News: नैनीताल जाते समय दिल्ली की 22 साल की युवती के साथ डरावनी घटना हो गई. आरोप है कि टैक्सी चालक ने रास्ते में छेड़छाड़ और रेप करने की कोशिश की. युवती ने हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी से भागकर पास के जंगल में छिपकर पूरी रात बिताई. सुबह एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से वह पुलिस स्टेशन पहुंची, इसके बाद मामला दर्ज किया गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नैनीताल जाते समय टैक्सी चालक ने दिल्ली की युवती से छेड़छाड़ की कोशिश की. (सांकेतिक फोटो AI)

नई दिल्ली: उत्तराखंड को वैसे तो देवभूमि कहा जाता है लेकिन कई बार यहां ऐसी घटना हो जाती है जिससे पूरे राज्य की छवि खराब होती है. एक ऐसी ही घटना दिल्ली की एक युवती के साथ घटी. इस घटना को अब यह युवती पूरी जिंदगी भर नहीं भूल सकती है. नैनीताल की ओर जा रही दिल्ली की युवती के लिए वह रात किसी डरावने सपने से कम नहीं थी. आधी रात का समय था, सड़कें सुनसान थीं. पहाड़ों की ओर जाती घुमावदार सड़क और चारों तरफ घना जंगल. लड़की हल्द्वानी से टैक्सी लेकर नैनीताल जा रही थी. लेकिन रास्ते में जो हुआ उसने उसकी रूह तक हिला दी. आरोप है कि टैक्सी चालक नशे में था और उसने रास्ते में ही युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. जब युवती ने विरोध किया तो उसने गाड़ी सुनसान लिंक रोड पर मोड़ दी. हालात को भांपते ही युवती ने अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से छलांग लगा दी और अंधेरे जंगल की ओर भाग गई.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जंगल में पूरी रात छिपकर बिताना उस युवती की मजबूरी बन गया. चारों तरफ सन्नाटा था. कहीं दूर से जानवरों की आवाजें आ रही थीं. डर इतना था कि वह सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच छिपी रही. उसे डर था कि अगर बाहर निकली तो वह दरिंदा फिर से सामने आ सकता है. पूरी रात उसने डर और दहशत में काटी. सुबह जब एक स्थानीय व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी तो उसने उसकी मदद की और उसे नैनीताल के पुलिस स्टेशन पहुंचाया. इसके बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ और पुलिस हरकत में आई.

कैसे हुआ पूरी वारदात का खुलासा

  • पुलिस के अनुसार दिल्ली की रहने वाली 22 साल की युवती गुरुवार देर रात हल्द्वानी से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी में बैठी थी. बताया जा रहा है कि करीब आधी रात के बाद जब टैक्सी नैनीताल की ओर बढ़ रही थी, तभी रास्ते में चालक का व्यवहार बदल गया. युवती ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था और उसने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी.
  • विरोध करने पर चालक ने कथित तौर पर गाड़ी को हाईवे से हटाकर एक लिंक रोड की ओर मोड़ दिया. यह इलाका नैनीताल से करीब 12 किलोमीटर दूर पटवाडांगर के पास बताया जा रहा है. सुनसान जगह देखकर युवती को खतरे का एहसास हुआ. उसने मौका देखकर गाड़ी से निकलकर भागने का फैसला किया. जान बचाने के लिए युवती तुरंत गाड़ी से बाहर निकली और पास के जंगल की ओर भाग गई. पुलिस के मुताबिक युवती ने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन आसपास कोई नहीं था. इसी बीच आरोपी चालक मौके से फरार हो गया.

बाहर निकलने की नहीं हुई हिम्मत

  • युवती ने पुलिस को बताया कि वह पूरी रात सड़क किनारे जंगल के पास छिपी रही. उसे डर था कि आरोपी कहीं आसपास ही हो सकता है. इसलिए वह बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सकी. रात भर वह झाड़ियों के बीच छिपकर अपनी सुरक्षा का इंतजार करती रही.
  • शुक्रवार सुबह जब एक स्थानीय व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी तो उसने उसकी हालत देखकर मदद की. इसके बाद युवती को नैनीताल पुलिस स्टेशन ले जाया गया. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और उसे मेडिकल जांच के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा. पुलिस टीम अब आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है.

यह घटना कहां और कैसे हुई?

यह घटना उत्तराखंड के नैनीताल के पास पटवाडांगर इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक दिल्ली की 22 वर्षीय युवती हल्द्वानी से टैक्सी लेकर नैनीताल जा रही थी. रास्ते में चालक ने कथित तौर पर छेड़छाड़ शुरू कर दी और गाड़ी को सुनसान लिंक रोड की ओर मोड़ दिया. खतरा भांपते ही युवती ने गाड़ी से निकलकर जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाई.

युवती ने पूरी रात कैसे बिताई?

युवती ने पुलिस को बताया कि वह पूरी रात सड़क के किनारे जंगल के पास झाड़ियों में छिपी रही. उसे डर था कि आरोपी चालक कहीं आसपास ही न हो. इसलिए वह बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सकी. रात भर वह डरी-सहमी हालत में छिपी रही और सुबह होने का इंतजार करती रही. सुबह एक स्थानीय व्यक्ति ने उसे देखा और उसकी मदद की.

पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है. युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके.

About the Author

authorimg

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments