Homeट्रैवलUPSC Result success story आखिरी प्रयास में प्रिया का शानदार प्रदर्शन, सांभवी-मिनल...

UPSC Result success story आखिरी प्रयास में प्रिया का शानदार प्रदर्शन, सांभवी-मिनल ने दूसरी बार में रचा इतिहास


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

UPSC Result success story संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। काशीपुर की प्रिया सिंह चौहान ने 45वीं रैंक हासिल की है। चार बार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में असफलता के बाद आखिरी प्रयास में उन्होंने सबके लिए उदाहरण पेश​ कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

किच्छा निवासी शांभवी तिवारी ने परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल की है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर की गोल्ड मेडलिस्ट शांभवी को पिछले वर्ष चयन होने के बाद आइआरएस कैडर आवंटित हुआ था। तब उन्हें 445वीं रैंक मिली थी। लेकिन कड़ी मेहनत से इस बार लंबी छलांग लगाई है।

UPSC Result success story Priya shines last attempt Sambhavi and Minal create history second attempt uttarakhand

देहरादून निवासी मीनल नेगी ने आल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। मूल रूप से टिहरी निवासी मीनल के पिता प्रीतम सिंह नेगी उत्तराखंड शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षक हैं और वर्तमान में डोबरा-चांठी क्षेत्र में तैनात हैं, जबकि उनकी मां गीता नेगी गृहिणी हैं। मीनल का परिवार देहरादून के बंजारावाला स्थित मधुर विहार में रहता है।

मीनल ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंबा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। मीनल ने बताया कि उन्होंने देहरादून में घर से ही ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग लेकर यूपीएससी की तैयारी की। पहली बार वह केवल परीक्षा देने के लिए ही दिल्ली गई थीं। मीनल ने कहा कि पहले प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा (प्री) भी पास नहीं कर सकी थीं। लेकिन इस बार रणनीति बदली और 66वीं रैंक हासिल कर सबके लिए मिसाल बन गई।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लाक के छुलापै गांव निवासी अनुज पंत ने 69वीं रैंक प्राप्त की। पिछले वर्ष उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 315वीं रैंक हासिल की थी और हैदराबाद स्थित पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया था, लेकिन बेहतर रैंक के लिए उन्होंने प्रशिक्षण बीच में छोड़कर दोबारा तैयारी की और इस बार सफलता प्राप्त की।

  • हरिद्वार के सिडकुल निवासी आर्यन सिंह ने 104 रैंक हासिल की है।
  • पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक की 189वीं रैंक पाई।
  • बहादराबाद के अत्मलपुर बोंगला गांव के रहने वाले तुषार चौहान ने 216वीं रैंक हासिल की है।
  • लोहाघाट के टूड़ा तोक की अनुप्रिया को मिली 258वीं रैंक हासिल की।
  • उत्तरकाशी जिले के पुरोला के बनाल पट्टी गुलाड़ी गांव निवासी आशुतोष नौटियाल ने 398वीं रैंक प्राप्त की।
  • उत्तरकाशी जिले के सुनाली गांव के ऋषभ नौटियाल ने 552वीं रैंक हासिल की है।
  • देहरादून कालसी ब्लॉक के ग्राम जखनोग के स्वप्निल सेमवाल ने 600वीं रैंक पाई है।
  • पिरान कलियर (रुड़की) की फैरुज फातिमा ने 708वीं रैंक हासिल की।
  • भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल ने 822 रैंक हासिल की है।
  • देहरादून कालसी ब्लॉक के ग्राम जखनोग के ही आयुष सेमवाल ने 851 रैंक प्राप्त की है।
  • देहरादून त्यूणी तहसील क्षेत्र के बृनाड गांव निवासी आस्था चौहान ने 934 रैंक हासिल की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments