Entertainment
oi-Purnima Acharya
Dhurandhar 2 Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। दमदार एक्शन, जबरदस्त डायलॉग और कई बड़े ट्विस्ट से भरा ये ट्रेलर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।
‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह सांगी के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और इंटेंस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

पहले पार्ट की कहानी से आगे बढ़ेगी ‘धुरंधर 2’
-फिल्म का पहला पार्ट यानी ‘धुरंधर’ मूवी जबरदस्त हिट साबित हुई थी। उस कहानी में हमजा दुश्मन रहमान डकैत के गैंग में घुसकर उसे खत्म कर देता है। अब दूसरे पार्ट में कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचेगी। ट्रेलर के मुताबिक इस बार हमजा का ल्यारी पर कब्जा और जसकिरत सिंह सांगी की अलग कहानी दिखाई जाएगी।
-साथ ही पहले पार्ट के बाद दर्शकों के मन में उठे कई सवालों के जवाब भी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में मिलने वाले हैं। खास तौर पर फिल्म के रहस्यमयी किरदार बड़े साहब की असली पहचान भी सामने आएगी।
-फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर पहले गत 6 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला था लेकिन मेकर्स ने इसे एक दिन के लिए टाल दिया था। इसके बाद से ही फैंस काफी बेचैन हो गए थे। अब जैसे ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और फैंस इसे फुल ऑन एंटरटेनर बता रहे हैं।
टीजर से ज्यादा दमदार निकला ट्रेलर
-कुछ समय पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने फैंस को खास प्रभावित नहीं किया था। दरअसल डायरेक्टर आदित्य धर ने टीजर में वही झलक दिखाई थी जो पहली फिल्म के आखिर में थिएटर्स में दिखाई गई थी।
-हालांकि फिल्म के ट्रेलर ने इस कमी को पूरी तरह से दूर कर दिया है। इसमें नए एक्शन सीक्वेंस, बड़े ट्विस्ट और कहानी की कई परतों की झलक देखने को मिलती है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म ‘धुरंधर 2’
-फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा मेकर्स ने संकेत दिया है कि फिल्म में कुछ और नए कलाकार भी शामिल हुए हैं जिनके नाम फिलहाल सामने नहीं लाए गए हैं।
-कहा जा रहा है फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस मूवी में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। इस खबर ने लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया है। वहीं इस बार फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट है।
-वहीं खबर है कि पहले पार्ट के खतरनाक विलेन रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की झलक इस बार फिल्म में फ्लैशबैक सीन्स में फिर से देखने को मिल सकती है।
हमजा के अतीत से उठेगा पर्दा
फिल्म के दूसरे पार्ट में हमजा की जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को दिखाया जाएगा। ट्रेलर से साफ है कि इस बार कहानी में हमजा के अतीत और उसके एक आम इंसान से खतरनाक भारतीय जासूस बनने तक के सफर को भी दर्शाया जाएगा। इसके अलावा वह अपने दुश्मनों से बदला लेते हुए नजर आएगा।
19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
फिल्म आधिकारिक तौर पर आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है लेकिन दिलचस्प बात ये है कि दर्शकों को इसे रिलीज से एक दिन पहले ही देखने का मौका मिलने वाला है।
18 मार्च को होगा ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा किया है कि ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शो रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च 2026 (बुधवार) को आयोजित किए जाएंगे। आमतौर पर बड़ी फिल्मों के लिए इस तरह के प्रीव्यू शो तभी रखे जाते हैं जब मेकर्स को फिल्म की ओपनिंग पर पूरा भरोसा होता है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की होगी 100 करोड़ की ओपनिंग?
-ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिल रहा है क्योंकि इसके आसपास कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही। पहले साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) इसी समय रिलीज होने वाली थी लेकिन अब उसे टालकर 4 जून 2026 कर दिया गया है।
-हालांकि साउथ के फेमस एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ (Ustaad Bhagat Singh) 19 मार्च 2026 को ही रिलीज हो रही है लेकिन हिंदी बेल्ट में उसकी पकड़ सीमित मानी जाती है। इसी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि धुरंधर 2 पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये के करीब का कारोबार कर सकती है।
-

‘ऐसी लड़कियों के चलते होते हैं दुष्कर्म, गंदे काम’, Santy Sharma का बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पर शॉकिंग बयान
-

क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच
-

Dhurandhar 2 Trailer Release: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, आज नहीं इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, नोट करें Time
-

Nagpur Brothers Vikram-Ajinkya कौन हैं? बेकरी से शुरू सफर, अब जीती MasterChef India की ट्रॉफी
-

Thalapathy Vijay पत्नी संगीता को देंगे इतने करोड़ की एलिमनी? अरबों की संपत्ति के मालिक का अवैध संबंध? जानें सच
-

Dhurandhar 2 Arjun Rampal Caste: अर्जुन रामपाल की क्या है जाति-धर्म? पैरेंट्स के अलग होने पर क्या हुआ था?
-

The Kerala Story 2 BO Collection Day 7: ‘द केरल स्टोरी 2’ का चला जादू, 7वें दिन की इतनी कमाई
-

तलाक की खबरों के बीच तृषा कृष्णन संग थलपति विजय का ‘ऐसा’ वीडियो हुआ वायरल, क्या सच में एक्टर ने की बेवफाई?
-

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का जलवा, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ो रुपये
-

The Kerala Story 2 BO Collection Day 6: ‘द केरल स्टोरी 2’ का हुआ ऐसा हाल, छठे दिन की कितनी कमाई?
-

Lara Dutta Viral Video: बेटी संग दुबई में फंसीं लारा दत्ता, 2 मिनट 33 सेकंड के वीडियो में ये क्या कह दिया?
-

Dhurandhar 2 Trailer Release Date: खुशखबरी! रणवीर सिंह की फिल्म के ट्रेलर की तारीख आई सामने, जान लीजिए
-

नए गाने ‘टटीरी’ ने रैपर बादशाह को मुश्किलों में डाला, इस वजह से हरियाणा महिला आयोग ने भेजा कानूनी नोटिस
-

Anurag Dobhal: ‘मेरा लास्ट वीडियो’, कौन हैं यूट्यूबर की पत्नी रितिका? क्यों लगा मेंटल टार्चर का आरोप?
-

Na Jane Kaun Aa Gaya Movie Review: लव इज नॉट जस्ट रिलेशनशिप, मॉडर्न लाइफ और मोहब्बत पर ‘ना जाने कौन आ गया’



