Motivational Stories
oi-Ankur Sharma
UPSC Success Story: ‘मंजिलें उनको मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है, परों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है’, ये लाइनें पूरी तरह से फिट बैठती हैं नगर पंचायत पिरान कलियर की फैरूज फातिमा पर, जिन्होंने अपनी मजबूत इ्च्छा शक्ति और मेहनत से ये साबित कर दिया कि सफलता किसी की बपौती नहीं है।’
आपको बता दें कि ट्रक चालक की बेटी फातिमा ने UPSC में 708वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। अपनी सफलता का क्रेडिट माता-पिता के अटूट समर्थन और अपनी निरंतर मेहनत को देने वाली फैरूज फातिमा ने ये साबित कर दिया कि ‘अगर सोच सही और मेहनत में ईमानदारी हो तो इंसान को सफलता हर हालत में मिलकर रहती है।’

गौरतलब है कि दरगाह किलकिली शाह बस्ती की निवासी फैरूज फातिमा के पिता, इकबाल, पेशे से ट्रक चालक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, परिवार ने फातिमा की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। इकबाल कहते हैं, ‘हमने बेटी की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी और फातिमा ने भी लगन से पढ़ाई कर हमारा विश्वास बनाए रखा, हमें उस पर गर्व है, उसने एक सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए उसने दिन-रात एक कर दिया और आज वो पूरा हो गया है।’
UPSC Success Story: अमृत इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की
फातिमा ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरनगर के अमृत इंटर कॉलेज से कक्षा 1 से 12 तक पूरी की। इसके बाद, उन्होंने बीएसएम डिग्री कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की। सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय करते हुए, उन्होंने दिल्ली में कोचिंग ली और पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की।
UPSC Result News: ‘एक बेटी और एक बेटे को खो दिया’
फातिमा के परिवार ने जीवन में कई कठिन दौर देखे हैं। उनके पिता ने बताया कि बीमारी के कारण उन्होंने पहले एक बेटी और एक बेटे को खो दिया था। इन दुखद परिस्थितियों के बावजूद, परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और फातिमा अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहीं, जिससे उनके हौसले को और बल मिला। उनकी सफलता से नगर पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
6 मार्च को आए UPSC Civil Services 2025 के नतीजे
गौरतलब है कि 6 मार्च को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया था। इसमें अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश धुल तीसरे स्थान पर रहे। इस साल कुल 180 उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए किया गया है।
UPSC फाइनल में टॉप 10 टॉपर्स
- अनुज अग्निहोत्री
- राजेश्वरी सुवे एम 3
- एकांश ढुल
- राघव झुनझुनवाला
- ईशान भटनागर
- ज़िनिया अरोड़ा
- ए आर राजा मोहिद्दीन
- पक्षल सेक्रेटरी
- आस्था जैन
- उज्ज्वल प्रियांक
-

UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच?
-

UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल
-

Anuj Agnihotri: AIIMS से IAS तक का सफर, अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, पहले ही एटेम्पट में किया कमाल!
-

पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी
-

Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में?
-

UPSC CSE 2025 Final Result: 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित, जानें जनरल-OBC समेत कैटेगरी वाइज पूरा हाल
-

UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित
-

UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक
-

UPSC Civil Services 2025: कौन हैं AIR 3 की रैंक पाने वाले Akansh Dhull? पिता का है BJP से खास कनेक्शन
-

UPSC Toppers: चौकीदार के बेटे से लेकर आजमगढ़ के सगे भाई-बहन तक, यूपी के इन छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा
-

UPSC 2025: ‘देश सेवा के लिए छोड़ी मोटी सैलरी की जॉब’, कपड़ा व्यापारी के बेटे ने हासिल की 8वीं रैंक, रचा इतिहास
-

UPSC 2025 Results Girls Topper: बेटियों का दमदार प्रदर्शन! टॉप 10 में जगह बनाने वाली 3 लड़कियां कौन?
-

UPSC Topper Zinnia Aurora कौन हैं? IPS बनकर भी नहीं रुकीं, 6वीं रैंक लाकर IFS का सपना किया साकार
-

UPSC CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, ऐसे डाउनलोड करें AIR की पूरी लिस्ट
-

Ujjwal Priyank Success Story: UPSC में बिहार का लाल ‘उज्ज्वल’, इंजीनियर पिता के BTech पास बेटे ने रचा इतिहास



