HomeअपराधRudraprayag Double Murder | Delhi Police Arrest | फेसबुक वाली 'वाइफ' और...

Rudraprayag Double Murder | Delhi Police Arrest | फेसबुक वाली ‘वाइफ’ और 9 साल की मासूम का कातिल दिल्ली में गिरफ्तार, ऐसे खुला हत्या का राज


Last Updated:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अपनी लिव-इन पार्टनर और उसकी 9 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी दीपक बहादुर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. कमरे से आती बदबू ने इस दोहरे हत्याकांड का राज खोला, जिसके बाद दिल्ली की स्पेशल स्टाफ टीम ने आरोपी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उस वक्त दबोचा जब वह मुंबई भागने की फिराक में था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रुद्रप्रयाग डबल मर्डर का दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा.

नई दिल्ली. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हुए एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने सुलझा लिया है. पुलिस ने 38 वर्षीय आरोपी दीपक बहादुर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर और उसकी 9 साल की मासूम बेटी की हत्या कर उनके शवों को कमरे में बंद कर दिया था और फरार हो गया था. यह गिरफ्तारी तब हुई जब आरोपी दिल्ली से मुंबई भागने की योजना बना रहा था.

वारदात का खुलासा 6 मार्च 2026 की शाम को हुआ, जब रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा निवासी योगेंद्र लाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनके किराएदार दीपक बहादुर के कमरे से पिछले कई दिनों से भयंकर दुर्गंध आ रही है और दीपक कई दिनों से लापता है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़ा, तो अंदर का मंजर रूह कंपा देने वाला था. कमरे के अंदर एक महिला और एक छोटी बच्ची के सड़े-गले शव पड़े हुए थे. कमरे की हालत देखकर साफ था कि हत्या कई दिन पहले की गई थी.

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन आजादपुर’

रुद्रप्रयाग पुलिस ने इस संबंध में हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया. तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन दिल्ली की आजादपुर मंडी के पास मिली. मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ टीम से संपर्क किया. डीसीपी आकांक्षा यादव के निर्देश पर एसीपी रणजीत ढाका की देखरेख में इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.

रेलवे स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

पुलिस टीम ने लगातार इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपी का पीछा किया. इसी दौरान खबर मिली कि आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद है. स्टेशन पर भारी भीड़ का फायदा उठाकर वह छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. जैसे ही वह मुंबई जाने वाली ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, पुलिस ने उसे पहचान कर दबोच लिया.

फेसबुक प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक दास्तान

पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक बहादुर जो नेपाल का मूल निवासी है, ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसकी मुलाकात मृतक महिला से फेसबुक के जरिए हुई थी. दोनों के बीच प्यार हुआ और वे रुद्रप्रयाग में महिला की 9 साल की बेटी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. आरोपी ने खुलासा किया कि कुछ समय बाद उसे शक हुआ कि महिला का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है. इस बात को लेकर वह तनाव और डिप्रेशन में रहने लगा.

वारदात वाले दिन दोनों के बीच इसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर दीपक ने महिला और उसकी मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह कमरे को बाहर से लॉक करके दिल्ली भाग आया. दिल्ली पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है. यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर होने वाली मुलाकातों और लिव-इन रिलेशनशिप में बढ़ते अपराधों की ओर इशारा करता है. फिलहाल उत्तराखंड पुलिस आरोपी को लेकर रुद्रप्रयाग रवाना हो गई है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

About the Author

authorimg

रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर

भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments