Entertainment
oi-Purnima Acharya
Priyanka Mohan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। तेलुगू और तमिल सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बना चुकीं प्रियंका मोहन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘Made in Korea’ में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
12 मार्च 2026 को रिलीज होगी ‘मेड इन कोरिया’
आगामी 12 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका मोहन का ये सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है। कर्नाटक के बेंगलुरु से शुरू हुई उनकी यात्रा आज अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट तक पहुंच चुकी है।

क्यों हो रही है प्रियंका मोहन की चर्चा?
‘मेड इन कोरिया’ फिल्म के चलते प्रियंका मोहन की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका मोहन की पर्सनल लाइफ से लेकर तस्वीरें तक सर्च करने लगे हैं। ऐसे में प्रियंका मोहन अचानक ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं।
कौन हैं प्रियंका मोहन?
-प्रियंका मोहन का जन्म 20 नवंबर 1994 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता तमिल मूल के हैं जबकि उनकी मां कन्नड़ परिवार से संबंध रखती हैं।
-दो अलग-अलग सांस्कृतिक परिवेश में पली-बढ़ीं प्रियंका मोहन पढ़ाई में भी शानदार रही हैं। उन्होंने PES University से बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। हालांकि पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका झुकाव अभिनय की ओर बढ़ा और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला किया।
-प्रियंका मोहन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2019 में एक कन्नड़ फिल्म से की थी लेकिन उन्हें असली पहचान तमिल और तेलुगू सिनेमा से मिली। उनकी तमिल फिल्म ‘डॉक्टर’ 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हुई थी।
-प्रियंका मोहन साउथ के फेमस एक्टर शिवकार्तिकेयन और नानी जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वह सू्र्या के साथ फिल्म ‘एथार्ककुम थुनिंधावन’ और धनुष के साथ फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ में काम कर चुकी हैं। वहीं प्रियंका मोहन ने एक्टर पवन कल्याण के साथ तेलुगू फिल्म ‘ओजी’ में काम किया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म ‘Made in Korea’ में नजर आएंगी प्रियंका
अब प्रियंका मोहन जल्द ही फिल्म Made in Korea के जरिए एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 12 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी।

क्या है ‘मेड इन कोरिया’ की कहानी?
-‘मेड इन कोरिया’ एक क्रॉस-कल्चरल कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा फिल्म है। इसमें प्रियंका मोहन शेनबा नाम की लड़की का रोल निभा रही हैं। इसमें उनके साथ साउथ कोरियन स्टार्स जैसे पार्क हये-जिन और नो हो-जिन लीड रोल में हैं।
-दरअसल बचपन से ही शेनबा (प्रियंका मोहन) को कोरियन संस्कृति से लगाव होता और कोरिया जाना उसका सपना है। कैसे वो कोरिया पहुंचती है, वहां कैसे उसका सामना कुछ कड़वी हकीकतों से होता है और कैसे वो अपनी पहचान बनाती है, फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।
-कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब प्रियंका मोहन को ये समझ आता है कि उसके सपनों का कोरिया और हकीकत का कोरिया बहुत अलग है। ये सीरीज 12 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसका ट्रेलर और बिहाइंड द सीन्स वीडियो सामने आते ही प्रियंका की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है।
-

‘आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ’, मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल
-

Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग में मची लूट, 3100 रु. में मिल रही टिकट, जानें ऑनलाइन कैसे करें बुकिंग?
-

’20 साल पहले मैं तुम्हारी मां को ही’, फेमस डायरेक्टर ने Sreeleela की मम्मी पर ये क्या कह दिया? वीडियो वायरल
-

‘भारत में औरत शॉर्ट्स पहनती है, ईरान में मौत मिलती है’, 33 साल की फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया ऐसा भयानक दर्द
-

दुबई की सड़क पर 29 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ये क्या हो गया? बाइक सवार ने किया ऐसा कांड, वीडियो वायरल
-

52 की उम्र में नए BF संग Malaika Arora ने खुलेआम की ऐसी हरकत, लोग बोले- नया मर्द मिल गया, वीडिया वायरल
-

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर अमिताभ बच्चन ने ये क्या कह दिया? लोगों ने किया ट्रोल, बोले- आप मैच मत देखिए
-

Sunidhi Chauhan Crying Video: LIVE कॉन्सर्ट में सिंगर सुनिधि चौहान संग क्या हुआ, जो स्टेज पर फूट-फूटकर रोईं?
-

वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान
-

क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं
-

IND vs NZ: ‘वह मैदान पर मेरे साथ थी’, ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा
-

Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम
-

संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी?
-

जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा ‘छपरी’ का टैग
-

T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान



