Homeट्रैवलयुद्ध के खौफ से आसमान सील, जमीन पर फंसे क्रिकेट के सूरमा,...

युद्ध के खौफ से आसमान सील, जमीन पर फंसे क्रिकेट के सूरमा, वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका के लिए मसीहा बनी ICC


Cricket

oi-Naveen Sharma

टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक सफर के बाद घर वापसी की तैयारी कर रहे वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को मंगलवार को एक बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा। कोलकाता में मौजूद दोनों टीमों की चार्टर फ्लाइट लॉजिस्टिक दिक्कतों के चलते अचानक रद्द हो गई, जिससे खिलाड़ियों की रवानगी पर ब्रेक लग गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए खिलाड़ियों को सुरक्षित घर पहुंचाने की कमान अपने हाथ में ले ली है।

फ्लाइट रद्द होने की खबर मिलते ही क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईसीसी ने प्लेयर्स को हर संभव मदद का भरोसा दिया। एक ही एयरलाइन में सभी खिलाड़ियों के लिए सीटें उपलब्ध नहीं थीं, इसलिए आईसीसी ने अलग-अलग कमर्शियल फ्लाइट्स के जरिए खिलाड़ियों की टिकटें बुक कराई। अब ये खिलाड़ी अलग-अलग जत्थों में अपने वतन के लिए उड़ान भरेंगे।

south africa west indies teams

ईरान-इजराइल युद्ध बना कारण

खिलाड़ियों की यात्रा में इस अचानक आई देरी के पीछे वैश्विक भू-राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं। दरअसल, पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में तनाव के चलते कई अंतरराष्ट्रीय पाबंदियां लागू हैं। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद उपजे हालातों ने उड़ानों के रूट को प्रभावित किया है, जिसकी वजह से चार्टर फ्लाइट का संचालन संभव नहीं हो सका।

दोनों टीमों के मुकाबले कोलकाता में थे

बता दें कि इन दोनों टीमों ने अपने अंतिम मुकाबले कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर ही खेले थे। वेस्टइंडीज ने जहां 1 मार्च को अपना आखिरी सुपर-8 मैच यहाँ खेला था, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 4 मार्च को सेमीफाइनल की जंग इसी शहर में लड़ी थी।

विंडीज के पूर्व दिग्गज डैरेन सैमी सोमवार रात को ही रवाना हो चुके हैं, जबकि बाकी खिलाड़ी अब नई व्यवस्था के तहत घर लौट रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम के लिए कोई परेशानी नहीं है क्योंकि उनका हवाई मार्ग पश्चिमी एशिया की तरफ नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments