Homeटेक्नोलॉजीबठिंडा में दूल्हा-दुल्हन पर चलती गाड़ी में नोट बरसाए,VIDEO: हरियाणा नंबर...

बठिंडा में दूल्हा-दुल्हन पर चलती गाड़ी में नोट बरसाए,VIDEO: हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में बैठा था जोड़ा; नोट उड़ाने वाले पंजाब नंबर की ओपन जीप में सवार थे – Ludhiana News


सड़क पर डोली वाली कार पर नोटों की बारिश।

बठिंडा में दूल्हा-दुल्हन की चलती स्कॉर्पियो पर रिश्तेदारों ने बीच रोड पर नोट बरसा दिए। दूल्हा-दुल्हन जिस गाड़ी में बैठे थे, वह हरियाणा नंबर की है। जिस चलती ओपन जीप से नोट उड़ाए गए, वह पंजाब नंबर की थी। नोट उड़ाने के दौरान जीप पर बैठे युवक हुल्लड़बाजी भी

.

दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर बरसाए नोट वहीं उड़कर सड़क पर गिरते रहे और बारातियों की गाड़ियां बढ़ती रहीं। दूल्हा-दुल्हन की स्कॉर्पियो का नंबर HR26DR-8787 गुरुग्राम ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का है। वहीं ओपन जीप पर विंटेज नंबर PCV-2436 है, जिसकी रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन डेटा तो नहीं है लेकिन यह पंजाब नंबर माना जा रहा है।

दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाने के PHOTOS…

बठिंडा की गोनियाना रोड पर हवा में उड़ते हुए नोट।

सड़क पर चलती जीप से डोली वाली स्कॉर्पियों पर नोट बरसाते हुए दूल्हे के दोस्त।

सड़क पर चलती जीप से डोली वाली स्कॉर्पियों पर नोट बरसाते हुए दूल्हे के दोस्त।

खुली जीप में डांस करते हुए दूल्हे के दोस्त

खुली जीप में डांस करते हुए दूल्हे के दोस्त

सबसे पहले जानिए, वीडियो में क्या दिखाई दे रहा 51 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठे हैं। उसके आगे एक ओपन जीप जा रही है। जिसमें 5-6 युवक नाच रहे हैं। गोनियाना मंडी के पास वह जेब से 10-10 रुपए के नोटों की गडि्डयां निकालते हैं। फिर नाचते हुए ठीक उनके पीछे चल रही दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी के ऊपर उड़ाने लगते हैं। इस दौरान दोनों गाड़ियां स्पीड से जा रही हैं। ऐसे में नोट उड़ाने वालों को हादसे का भी खतरा बना हुआ दिख रहा है।

पीछे चलते व्यक्ति ने बनाई वीडियो इसी दौरान पीछे से गाड़ी में चल रहे एक अन्य व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। उसने वीडियो में कहा- देखो, नोटों की बरसात हो रही है। यह बारात जा रही है। इसमें युवक पैसे लुटा रहे हैं। इसी दौरान स्कॉर्पियो से हॉर्न बजता है। जिसके बाद युवक ओपन जीप में नीचे बैठ जाते हैं। वीडियो बनाने वाले ने इसे फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

स्कॉर्पियो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, इस दौरान दूल्हा खुद गाड़ी चला रहा है।

स्कॉर्पियो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, इस दौरान दूल्हा खुद गाड़ी चला रहा है।

सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन चलती गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाने की इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन हैं। कुछ लोग इसे जानलेवा बताते हुए कह रहे हैं कि एक्सीडेंट को न्योता दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे पंजाब और हरियाणा के लोगों के जश्न मनाने के अंदाज से जोड़ रहे हैं।

NRI दूल्हे की शादी में हुई थी नोटों की बारिश

ezgif 7a3a4bfb0d11b4481771401725 1 1773329869

दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले तरनतारन के पट्‌टी में NRI दूल्हे की शादी में भी इसी तरह नोट उड़ाए गए थे। फ्लोर पर डांस करते हुए मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाए। जिसमें डॉलर भी शामिल थे। इस दौरान दूल्हा भी बैग भरकर नोट लाया और दुल्हन पर उड़ाने लगा।

तरनतारन की शादी में दूल्हा भी बैग से नोट निकालकर उड़ाता नजर आया था।

तरनतारन की शादी में दूल्हा भी बैग से नोट निकालकर उड़ाता नजर आया था।

इस दौरान फ्लोर पर नोटों का ढेर लग गया। तब दावा किया गया कि यहां 8 से 9 करोड़ रुपए उड़ाए गए लेकिन DJ वाले ने कहा था कि डॉलर समेत उन्हें 3 लाख रुपए ही मिले। उसमें 10-10 रुपए के नोट ज्यादा थे। यह शादी तरनतारन के गांव मानोचाल में हुई थी। दुल्हन इसी गांव की रहने वाली है, जबकि शादी के लिए लड़के का परिवार ऑस्ट्रेलिया से आया था। दूल्हे के दोस्त भी ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आए थे, जिन्होंने दूल्हा और दुल्हन पर डॉलर उड़ाए (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments