HomeराजनीतिIPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का...

IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा


Uttar Pradesh

oi-Sohit Kumar

IPS LOVE STORY: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के दो तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी अब विवाह के मुकाम तक पहुंच गई है। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई (SP Krishna Kumar Bishnoi) और बरेली की पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा (SP Anshika Verma) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 28 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर जिले में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी।

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के अधिकारी हैं। उनका जन्म राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में एक किसान परिवार में हुआ। विदेश में पढ़ाई के दौरान उन्होंने फ्रांस सरकार की 40 लाख रुपये की स्कॉलरशिप हासिल की और पेरिस से मास्टर डिग्री ली।

sp-anshika-verma

दूसरे प्रयास में पास की UPSC परीक्षा

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) के ट्रेड सेंटर में कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया, जहां उन्हें सालाना 30 लाख रुपये का पैकेज मिला था। बाद में उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस की वर्दी पहनी।

इंजीनियरिंग छोड़ IPS बनीं अंशिका वर्मा

मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली अंशिका वर्मा ने नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के अपने दूसरे प्रयास में 136वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में बरेली में तैनात अंशिका सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख 26 हजार फॉलोअर्स हैं।

राजस्थान में होंगे भव्य विवाह समारोह

दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी की रस्में राजस्थान में रखी गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 मार्च को बाड़मेर के धोरीमना गांव में हल्दी और संगीत समारोह होगा, जिसके बाद 28 मार्च को विवाह होगा। 30 मार्च को जोधपुर के एक रिजॉर्ट में भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें प्रशासनिक सेवा और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। हाल ही में होली के दौरान भी दोनों अधिकारी अपने खास अंदाज और डांस वीडियो के कारण चर्चा में रहे थे।

गोरखपुर में शुरू हुई थी Love Story

दोनों आईपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। उस समय गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान उनकी पहली मुलाकात हुई थी। कृष्ण कुमार बिश्नोई तब गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा वहां प्रशिक्षण के दौरान अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी थीं। ड्यूटी के दौरान हुई यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यही दोस्ती समय के साथ एक मजबूत रिश्ते में बदल गई। अब लगभग पांच साल बाद दोनों अपने रिश्ते को शादी के रूप में नई पहचान देने जा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments