Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Dhurandhar 2 Movie First Review: Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस फिल्म के बज को देखते हुए मेकर्स ने इसके पेड प्रिव्यू की भी अनाउंसमेंट कर दी। जिसकी टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। कई शहरों में टिकट के दाम 3100 रुपये तक पहुंच चुके हैं। देशभक्ति और एक्शन से भरपूर इस फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है। ऐसे में जान लीजिए फिल्म के लिए इतने रुपये खर्च करना वाजिब है या नहीं।

फिल्म समीक्षक ने दिया दमदार रिव्यू
फिल्म समीक्षक Umair Sandhu ने सोशल मीडिया पर फिल्म का शुरुआती रिव्यू शेयर किया है। उनके मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी काफी रोमांचक है और फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को चौंका सकता है। उन्होंने खासतौर पर फिल्म के आखिरी 45 मिनट को बेहद प्रभावशाली बताया और कहा कि यही हिस्सा फिल्म को सबसे ज्यादा ताकत देता है। फिल्म में मौजूद हर कलाकार ने अपने किरदार को प्रभावी ढंग से निभाया है।
रणवीर सिंह का एक्शन अवतार चर्चा में
रिव्यू में रणवीर सिंह के लुक और एक्शन को भी खास तौर पर सराहा गया है। उमैर का मानना है कि इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे, जो दर्शकों को प्रभावित कर सकता है। उनके मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है और बड़े रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखती है। उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि फिल्म ग्लोबल लेवल पर बड़ी कमाई कर सकती है।
पेड प्रीव्यू शो के लिए जबरदस्त बुकिंग
फिल्म के पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। इन शोज के लिए एडवांस बुकिंग पहले से ही तेज़ी से हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कई सिनेमाघरों में टिकट की कीमतें काफी ऊंची होने के बावजूद दर्शक उन्हें खरीद रहे हैं। कुछ थिएटरों में टिकट की कीमत लगभग 3100 रुपये तक पहुंच चुकी है, फिर भी दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह कम नहीं हुआ है।
एडवांस सेल में करोड़ों की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस टिकट बिक्री से करीब 22.3 करोड़ रुपये का सकल कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। निर्देशक Aditya Dhar की यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 2025 में आई सुपरहिट फिल्म Dhurandhar का सीक्वल है, जिसने करीब 1349 करोड़ रुपये की कमाई की थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल रही थी।
दमदार स्टारकास्ट के साथ स्पाई एक्शन थ्रिलर
‘धुरंधर 2’ एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा Sanjay Dutt, Arjun Rampal, R. Madhavan, Sara Arjun और Rakesh Bedi जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल का कुल बजट लगभग 475 करोड़ रुपये है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर बने माहौल से संकेत मिल रहे हैं कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।
-

धुरंधर 2 के हमजा उर्फ रणवीर सिंह फ्लॉप फिल्मों के बाद भी हैं करोड़ों के मालिक, कहां से होती है कमाई?
-

Dhurandhar 2 Preview Booking: 3 हजार की टिकट बुक कर रहे दर्शक, कलेक्शन पहुंचा 20 करोड़ के पार!
-

साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी एक सुकून भरी लव स्टोरी
-

डिवोर्स की खबरों के बीच थलापति विजय को हुआ सैकोड़ों करोड़ का नुकसान, अधर में लटके 500 करोड़ रुपये!
-

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन
-

Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस
-

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया
-

Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया?
-

मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी
-

‘वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा



