Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Tanushree Dutta ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। इसके बाद भी वो अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों के शोषण को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। उनका कहना है कि शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) की दुनिया में आने वाले कई नए एक्टर्स को शुरुआत में बड़े सपने दिखाए जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें कठिन और अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

जाल में फंसाया जाता है
एक इंटरव्यू के दौरान तनुश्री दत्ता ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले युवाओं को पहले प्रशंसा और आकर्षक वादों से प्रभावित किया जाता है। उनसे कहा जाता है कि वे बड़े स्टार बन सकते हैं या उन्हें बड़ी फिल्में मिलेंगी। हालांकि, उनके मुताबिक कई बार यही वादे आगे चलकर एक ऐसे जाल में बदल जाते हैं, जिसमें कलाकारों का फायदा उठाया जाता है।
एजेंट और दलाल सपनों का उठाते हैं फायदा
बहुत सारे नए लड़के-लड़कियां जब यहां आते हैं। उनका लोग इस्तेमाल करते हैं और उनका शोषण भी करते हैं। बाद में इन्हें छोड़ दिया जाता है। जिसके बाद कुछ लोग बाद में प्रॉस्टिट्यूशन में चले जाते हैं, क्योंकि उनके साथ इतना ज्यादा शोषण हो चुका होता है कि लोग उन्हें उसी धंधे में धकेल देते हैं
कुछ कलाकारों को गलत रास्ते पर भी धकेला जाता है
तनुश्री ने यह भी कहा कि कई बार लगातार शोषण और दबाव के कारण कुछ लोग मानसिक रूप से टूट जाते हैं। उनके अनुसार, ऐसे हालात में कुछ कलाकारों को गलत रास्तों की ओर भी धकेल दिया जाता है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं आमतौर पर सामने नहीं आतीं, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर सिर्फ सफलता की कहानियां ही दिखाई जाती हैं।
सावधानी और आत्मसम्मान जरूरी
अभिनेत्री ने कहा कि जिस तरह बचपन में माता-पिता अजनबियों से सावधान रहने की सलाह देते हैं, उसी तरह फिल्मी दुनिया में भी कलाकारों को सतर्क रहना चाहिए। उनके अनुसार, यहां लालच और अवसर के नाम पर कई तरह के प्रस्ताव दिए जाते हैं, इसलिए समझदारी और आत्मसम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है।
‘समझौते’ की संस्कृति का किया विरोध
तनुश्री दत्ता ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में ‘समझौते’ को सही ठहराने वाली सोच से वे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनका एक साथी अभिनेत्री से मतभेद भी हो गया था, जिसके कारण उन्होंने वह दोस्ती खत्म कर दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई व्यक्तिगत रिश्ते में रहना चाहता है तो वह उसकी निजी पसंद हो सकती है, लेकिन वह अपने करियर के लिए किसी तरह का समझौता नहीं करेंगी।
कई लोकप्रिय फिल्मों में किया है काम
तनुश्री दत्ता ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें Aashiq Banaya Aapne, Bhagam Bhag, Dhol, Good Boy Bad Boy और Risk जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में आने वाले युवाओं को सचेत रहना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए।
-

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला
-

‘वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा
-

अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
-

LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम?
-

‘PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो…’ राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी?
-

संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश
-

Saayoni Ghosh: ‘तू लाख बेवफा है ‘, कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर?
-

‘मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही’, बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा?
-

LPG Shortage: ‘Rush Booking ना करें’, एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?
-

जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर?
-

Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव
-

DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल



