Homeउत्तराखंडशादी समारोह में सिलेंडर का संकट! प्रशासन की टीमों का गैस एजेसियो,...

शादी समारोह में सिलेंडर का संकट! प्रशासन की टीमों का गैस एजेसियो, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों पर छापेमारी


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

Cylinder crisis at weddings ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच गैस सिलेंडर का संकट गहराता जा रहा है। सबसे ज्यादा असर अब शादी समारोह पर पड़ता नजर आ रहा है। जिन लोगों की शादियां या समारोह प्रस्तावित हैं, कैटरिंग वाले आयोजकों को खुद ही सिलेंडर की व्यवस्था करने को कह रहे हैं।

क​मर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति न होने की वजह से कई कार्यक्रमों को टाल दिया गया है। इसके साथ ही घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग न होने से लोग परेशान हैं। जिसको देखते हुए सरकार लगातार मॉनिटिरिंग करने में जुटी है। सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम चलाए जा रहे हैं।

Cylinder crisis at weddings Administration teams raid gas agencies hotels restaurants eateries

प्रशासन स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजीवनगर निवासी राजेश रावत ने बताया कि रविवार को उन्होंने एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। कै​टरिंग वालों ने सिलेंडर न मिलने की बात की। अब कैटरिंग संचालक कह रहे हैं कि भले ही पैसे कम दे देना लेकिन सिलेंडर की खुद ही व्यवस्था कीजिए। इसी तरह की शिकायतें शादी समारोह वाले घरों में सामने आ रही हैं। जिसके लिए लोग परेशान घूम रहे हैं।

देहरादून में जिला प्रशासन की सख्ती पर कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। देहरादून के अन्तर्गत जिला प्रशासन एवं जिला पूर्ति कार्यालय की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों में तथा जनपद के 10 गैस एजेसियो में छापेमारी की । साथ ही होटल/रेस्टोरेन्ट / ढाबों पर छापेमारी के दौरान घरेलू गैस सिलैण्डरों का व्यवसायिक उपयोग करते पाये जाने पर 12 घरेलू गैस सिलैण्डर जब्त कर अग्रिम कार्यवाही होने तक नजदीकी गैस एजेन्सी की सुपुर्दगी में दिया गया।

ऋषिकेश क्षेत्र में 03 गैस एजेन्सी में छापेमारी की गयी, खदरी श्यामपुर में निरीक्षण के दौरान 01 गाडी के अन्दर 37 सिलैण्डर पाये गये जिनमें रिफिलिंग की जा रही थी। अवैध रिफिलिंग करते पाये जाने पर 02 व्यक्तियों अमन चौहान पुत्र इन्द्रजीत निवासी पिलखना फर्रुखावाद, उत्तर प्रदेश बताया, दूसरा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर लोडर से कूदकर भाग गया।

अमन से व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने उसका नाम मुकेश कुमार चौहान निवासी कासगंज उत्तर प्रदेश हाल निवासी चोपडा फार्म, गली न०-01 श्यापुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून बताया गया। दोनों व्यक्तियों के विरूद्व प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना ऋषिकेश में दर्ज की गयी ।

सहसपुर क्षेत्र में 05 गैस एजेन्सी में छापेमारी की गयी। पौंधा क्षेत्र स्थित प्राईवेट 06 पी०जी० का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गार्जन गल्स हॉस्टल में एक घरेलू सिलेण्डर प्रयोग होता पाया गया जिसे तुरन्त जब्त कर अग्रिम कार्यवाही होने तक नजदीकी गैस एजेन्सी की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही सभी हॉस्टल के प्रबन्धकों को घरेलू गैस उपयोग न करने के निर्देश दिये गये।

इसी तरह पौड़ी में तहसील परिसर में आउटसोर्स व्यवस्था के माध्यम से संचालित एक कैंटीन में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग का मामला संज्ञान में आया, जिस पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संबंधित कैंटीन में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का उपयोग पाया गया, जबकि नियमानुसार व्यावसायिक गतिविधियों के लिए केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग अनुमन्य है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके से दो घरेलू गैस सिलेंडर ज़ब्त कर लिए गए हैं तथा संबंधित कैंटीन संचालक के विरुद्ध आवश्यक चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी तरह प्रदेश में जगह जगह कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments