International
oi-Sohit Kumar
US Israel Iran War Update: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए सैन्य हमले आज 15वें दिन में प्रवेश कर चुके हैं। इस युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। ईरान की सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ ने ऐसी मिसाइलों की फोटो जारी की है जिन पर लिखा है- ‘एपस्टीन द्वीप के पीड़ितों की याद में।’ ईरान इन मिसाइलों के जरिए सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और वहां के ताकतवर लोगों पर निशाना साध रहा है।
ईरान ने अपनी जवाबी कार्रवाई को अमेरिकी अपराधी जेफरी एपस्टीन के यौन शोषण कांड से जोड़ दिया है। एपस्टीन एक ऐसा शख्स था जिसके नेटवर्क में दुनिया के कई बड़े नेता और रईस शामिल थे। हाल ही में अमेरिका के न्याय विभाग ने करीब 30 लाख पन्नों के दस्तावेज जारी किए थे, जिनमें डोनाल्ड ट्रम्प का नाम कथित तौर पर 38,000 बार आया है।

क्या फाइलों से दुनिया का ध्यान भटकाने के इरादे से हुआ अटैक?
ईरान का आरोप है कि ट्रम्प ने इन फाइलों से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए ही 28 फरवरी को ईरान पर हमला करने और उनके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का आदेश दिया। अमेरिकी सांसद थॉमस मैसी ने भी इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ‘दुनिया के दूसरे कोने पर बम गिराने से एपस्टीन की काली फाइलों का सच नहीं दबेगा।’
जंग अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंची! क्या है ताजा अपडेट?
- बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला: आज सुबह इराक की राजधानी बगदाद में भारी धमाका हुआ। खबर है कि अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल से हमला किया गया है। यह हमला उन दो ईरानी समर्थकों की मौत का बदला माना जा रहा है जिन्हें हाल ही में मारा गया था।
- मौतों की भारी संख्या: संयुक्त राष्ट्र में ईरान के दूत अमीर सईद इरावानी ने पुष्टि की है कि अमेरिकी-इजरायली हमलों में अब तक 1,300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं कुछ मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि मरने वालों की संख्या 1,858 तक पहुंच गई है।
- नागरिक ठिकानों पर बमबारी: ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजरायल जानबूझकर रिहायशी इलाकों और बिजली-पानी जैसे बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं। लेबनान में भी इजरायली हमलों के कारण अब तक 773 लोगों की मौत हो चुकी है।
- बच्चों की मौत का गुस्सा: युद्ध के पहले दिन मिनाब के एक गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले में 180 मासूम बच्चों की मौत हुई थी। ईरान ने आज एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमें ट्रम्प को इन बच्चों के शवों पर मुस्कुराते हुए दिखाया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रम्प की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है।
-

शादी समारोह में सिलेंडर का संकट! प्रशासन की टीमों का गैस एजेसियो, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों पर छापेमारी
-

US Iran War: ‘जब मेरा मन करेगा तब खत्म होगी जंग’, ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप दे गए बेतुका बयान, हो रही थू-थू!
-

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से इन मुस्लिम देशों की बल्ले बल्ले, हो रही तगड़ी कमाई
-

Pickaxe Mountain क्या है? जहां ईरान बना रहा है परमाणु बम, क्यों सुपरपावर अमेरिका भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता?
-

Mojtaba Khamenei News: जिंदा हैं या हमले का शिकार हो गए मोज्तबा खामेनेई? अनहोनी का इशारा कर रहे ये 5 कारण!
-

कौन हैं Ali Jafari? ईरान के मोजेक डिफेंस सिस्टम के मास्टरमाइंड जिसने अमेरिका और इजरायली सेना की निकाल दी हवा
-

Mojtaba Khamenei First Message: ‘खाड़ी अरब देशों पर हमले जारी रहेंगे’, US-Israel को चेतावनी-होर्मुज बंद
-

Mojtaba Khamenei को NOPO की स्पेशल सिक्योरिटी? Iran के ‘काले कपड़े’ वाली किलर स्क्वॉड क्या है?
-

US Iran War: ईरान ने गिराया अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट! Trump ने छुपाई जानकारी? अब खुल रही पोल?
-

LPG गैस संकट के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने समंदर में फंसे 13 करोड़ बैरल रूसी तेल से प्रतिबंध हटाया
-

India Iran Cooperation: ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले, ‘भारत और ईरान के हित और दर्द दोनों एक जैसे’
-

सड़क पर Gas Cylinder बेच रहे ये फेमस एक्टर? बोले- बॉलीवुड से ज्यादा होगी कमाई, क्या सच में हुई LPG की किल्लत?
-

Mojtaba Khamenei समेत Iran के 10 टॉप लीडर्स की US में तैयार Hit List, खबर देने वाले को $10 मिलियन का इनाम
-

LPG Crisis Explained: भारत के पास 10 दिन की गैस बची? ईरान जंग लंबी चली तो सिलेंडर कहां से आएगा? सरकार का प्लान
-

भारत में नहीं होगी पेट्रोल की किल्लत, जंग के बीच गुड न्यूज! तेल टैंकरों के लिए ईरान ने खोला होर्मुज का रास्ता?



