Homeउत्तराखंडWest Bengal Assembly Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल में कब होगी वोटिंग?...

West Bengal Assembly Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल


India

oi-Pallavi Kumari

West Bengal Assembly Election 2026 Date Voting Phase Schedule: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव 23 अप्रैल (पहला चरण) और 29 अप्रैल (दूसरा चरण) को दो चरण में होगा। चुनावों की गिनती 4 मई 2026 को होगी। चुनाव आयोग ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी किया।

आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल महीने में कई चरणों में कराए जाएंगे। इसी के साथ सभी चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

West Bengal Assembly Election 2026 Date

चुनाव से पहले आयोग ने लिया था पश्चिम बंगाल हालात का जायजा

इससे पहले हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक उच्च स्तरीय टीम ने कोलकाता का दौरा किया था। इस दौरे का मकसद राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना था।

इस टीम में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल थे। आयोग की इस फुल बेंच ने राज्य के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात कर चुनावी माहौल और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

बैठकों के दौरान राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के सामने सुरक्षा, निष्पक्ष मतदान और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई सुझाव रखे। आयोग ने सभी पक्षों की बात सुनने के बाद चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

अब चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पश्चिम बंगाल समेत इन पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज होने की उम्मीद है और राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments