Cricket
oi-Naveen Sharma
Ravichandran Ashwin on Gautam Gambhir: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने हेड कोच गौतम गंभीर और भारतीय ड्रेसिंग रूम के माहौल पर एक बड़ा बयान दिया है। अश्विन ने उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि गंभीर के आने के बाद सीनियर खिलाड़ियों को जबरन संन्यास की ओर धकेला गया।
अश्विन ने साफ कहा कि भारतीय क्रिकेट किसी व्यक्ति विशेष से कहीं बड़ा है। पूर्व भारतीय स्पिनर ने अपने रिटायरमेंट के ऊपर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि क्यों अचानक रिटायरमेंट का ख्याल दिमाग में आया।

उन्होंने कहा कि पर्थ में मैं सीनियर गेंदबाज था, लेकिन जब वाशिंगटन सुंदर को मुझसे पहले खिलाया गया, तो मुझे समझ आ गया कि मेरा समय अब पूरा हो चुका है। मुझे लगा कि अब युवा प्लेयर्स को मौका देने का समय आ गया है।
अश्विन, विराट और रोहित के संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर को काफी ट्रोल किया जा रहा था। इस पर अश्विन ने गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि मुझे गौतम पसंद हैं। उनके बारे में लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन वह एक ऐसे इंसान हैं जो हमेशा व्यक्ति से ऊपर टीम को रखते हैं। वह व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरी टीम को श्रेय देते हैं और यह एक बेहतरीन खूबी है।
कोहली-रोहित के साथ कैसा रहा अनुभव?
विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपने लंबे सफर को याद करते हुए अश्विन ने कहा कि उनके बीच का तालमेल शानदार था। उन्होंने कहा कि टीम में कभी ‘ब्लेम गेम’ (एक-दूसरे पर आरोप लगाना) नहीं हुआ। सबका एक ही मकसद था-भारत को जीत दिलाना और देश का मान बढ़ाना।
टीम के भविष्य पर जताई चिंता
500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले अश्विन ने टीम के भविष्य पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि टीम अभी ‘ट्रांजिशन फेज’ (बदलाव के दौर) से गुजर रही है। बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजी विभाग में प्रभाव की कमी एक बड़ी चिंता का विषय है, जिस पर काम करने की जरूरत है।
-

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव
-

जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज
-

आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य
-

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें
-

अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला
-

PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू
-

Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस
-

‘सबको माफ करते हुए जाओ,’ बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO
-

‘मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?’, 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट
-

Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा?
-

आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ
-

Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट



