HomeराजनीतिChaitra Navratri 2026: 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र,...

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र, नोट करें पूजा की पूरी सामग्री


Religion Spirituality

oi-Ankur Sharma

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह पर्व नवसंवत्सर (हिंदू नववर्ष) का प्रतीक है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, मान्यता है कि इस दौरान विधिपूर्वक पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और सभी कष्ट दूर होते हैं।

माना जाता है कि नवरात्रि में माता की कृपा पाने के लिए विधिपूर्वक पूजन करना अत्यंत आवश्यक होता है जिसके लिए पूजा सामग्री की व्यवस्था करनी होती है। यहां हम आपके लिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट,जिसे देखकर आप अपनी पूजा अच्छे से कर सकते हैं।

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026 Puja Samagri : चैत्र नवरात्रि पूजा सामग्री

  • कलश – तांबे, पीतल या मिट्टी का कलश
  • जल – शुद्ध जल
  • मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र
  • रोली, कुमकुम और हल्दी
  • अक्षत (चावल)
  • पान, सुपारी और लौंग
  • लाल रंग का वस्त्र या चुनरी
  • फूल
  • अगरबत्ती- धूपबत्ती
  • दीपक और घी
  • नारियल
  • फल
  • मिठाई
  • पंचमेवा
  • गुड़ और
  • शुद्ध घी
  • कुश और दूर्वा
  • सप्तधान्य (सात प्रकार के अनाज)
  • जवारे (बार्ली या गेहूं के अंकुरित बीज)
  • सिंदूर और चूड़ी

Chaitra Navratri 2026 Puja Vidhi: कैसे करें मां दुर्गा की पूजा?

सबसे पहले सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और पूजा स्थान को शुद्ध करें। एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। मिट्टी के पात्र में जौ बोएं और उसके ऊपर जल से भरा कलश रखें।
कलश के ऊपर आम के पत्ते और नारियल रखें।

दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें

मां दुर्गा का ध्यान करते हुए रोली, चावल, फूल अर्पित करें। दीपक और धूप जलाकर दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। प्रतिदिन मां के अलग-अलग स्वरूप की पूजा करें और भोग लगाएं। नवरात्रि के अंतिम दिन (अष्टमी या नवमी) कन्या पूजन करें और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद लें।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments