HomeराजनीतिIPL 2026 First Match पहला मैच कब और कहां होगा? इन दो...

IPL 2026 First Match पहला मैच कब और कहां होगा? इन दो टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला?


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 First Match: क्रिकेट फैंस के लिए आईपीएल को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होने को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा। राज्य सरकार ने यहां होने वाले मुकाबलों के लिए हरी झंडी दे दी है।

आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान मची थी भगदड़ (IPL 2026 First Match)

पिछले साल आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई दुखद भगदड़ की घटना के बाद से यहां सुरक्षा को लेकर कड़े सवाल उठाए गए थे। इसी वजह से आईपीएल 2026 के आयोजन पर संशय बना हुआ था। हालांकि, 16 मार्च को कर्नाटक सरकार ने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद स्टेडियम को हरी झंडी दे दी। गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट की समीक्षा की गई, जिसमें भीड़ प्रबंधन और नए सुरक्षा मानकों की पुष्टि की गई है।

IPL 2026 1

5 अप्रैल को होगा चेन्नई से सामना

बीसीसीआई द्वारा जारी शुरुआती कार्यक्रम के मुताबिक चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले चरण के दो बड़े मैच खेले जाएंगे। 28 मार्च यानी शनिवार को आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का पहला यानी ओपनिंग मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू किया जाएगा। इसके बाद आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इसी मैदान पर 5 अप्रैल को एक और अहम मुकाबला होना है।

चिन्नास्वामी में ही होगा फाइनल मैच

आरसीबी अपने 7 घरेलू मैचों में से 5 बेंगलुरु में खेलेगी, जबकि बाकी 2 मैच रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस सीजन का फाइनल मुकाबला भी बेंगलुरु में ही प्रस्तावित है, जो स्थानीय फैंस के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। केएससीए (KSCA) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने पद संभालने के समय वादा किया था कि सुरक्षा मानकों में सुधार के बाद ही चिन्नास्वामी में क्रिकेट की वापसी होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments