Homeउत्तराखंडकमाई के मामले में विराट-रोहित से आगे निकले Jasprit Bumrah? BCCI ने...

कमाई के मामले में विराट-रोहित से आगे निकले Jasprit Bumrah? BCCI ने मैच विनर खिलाड़ी के लिए लिया बड़ा फैसला


Cricket

oi-Amit Kumar

Jasprit Bumrah Salary: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब बस कुछ दिनों का समय रह गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम किया था। भारत की इस जीत में जसप्रीत बुमराह का योगदान सबसे अहम रहा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब उनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिससे वह मौजूदा समय में भारतीय टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

बीसीसीआई ने किया A+ कैटेगरी खत्म (Jasprit Bumrah Salary)

बीसीसीआई ने हाल ही में अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (2025-26 सीजन) से ‘A+’ कैटेगरी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। पिछले साल तक इस कैटेगरी में बुमराह के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा शामिल थे, जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे। रोहित और विराट के टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने और जडेजा के भी टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहने के बाद बीसीसीआई ने इस टॉप कैटेगरी को ही हटा दिया।

Jasprit Bumrah 1

जसप्रीत बुमराह ने दमदार प्रदर्शन से जीता दिल

ऐसे में जसप्रीत बुमराह को भी ‘A’ कैटेगरी (5 करोड़ रुपये) में रखा गया था। हालांकि, बोर्ड के भीतर यह राय बनी कि तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की फीस कम करना अनुचित होगा। भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है और इसमें बुमराह की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 14 विकेट झटके, जिसमें फाइनल में 4/15 का जादुई स्पेल भी शामिल था।

बुमराह को मिलेंगे पूरे 7 करोड़

बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक बोर्ड बुमराह को मुआवजा देने का तरीका खोज रहा है। उनकी फीस 7 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ करना उनके शानदार प्रदर्शन के साथ नाइंसाफी होती। इसी को देखते हुए बोर्ड ने उनके कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू में संशोधन करने का निर्णय लिया है। लिहाजा जसप्रीत बुमराह को इस बार 7 करोड़ ही सैलरी मिलेगी, जो रोहित-कोहली समेत कई दिग्गजों से अधिक है।

रिटायरमेंट और फॉर्मेट बदलने के चलते कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़े बदलाव हुए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा को अब ग्रुप B में रखा गया है, जबकि रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल के साथ बुमराह ग्रुप A का हिस्सा हैं। लेकिन स्पेशल कंपनसेशन के चलते बुमराह की कमाई इन सभी से अधिक होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments