Homeराजनीतिप्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना...

प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Parveen Babi: सिनेमा की दुनिया में कई स्टार्स की लव स्टोरी काफी चर्चित रही हैं। इन प्रेम कहानियों का अक्सर जिक्र होता रहता है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी एक एक्ट्रेसेस और एक डायरेक्टर के बीच ऐसा प्रेम पनपा कि सारी हदें पार हो गईं। भले ही इस प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ लेकिन इससे जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर हुआ है।

खूबसूरती और स्टारडम की मिसाल थीं परवीन बॉबी
दरअसल हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं परवीन बॉबी अपने प्रेमी डायरेक्टर के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ गई थीं। हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस परवीन बॉबी सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं।

Parveen Babi

परवीन बॉबी के दीवाने थे बड़े-बड़े स्टार्स

70 और 80 के दशक में परवीन बॉबी का जलवा ऐसा था कि बड़े-बड़े स्टार्स भी उनके दीवाने थे। परवीन बॉबी की पर्सनल लाइफ भी उतनी ही चर्चा में रही थी, खासकर फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ उनके रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में निभाए ग्लैमरस और बोल्ड किरदार

-गुजरात के जूनागढ़ में एक मुस्लिम परिवार में जन्मीं परवीन बॉबी का पूरा नाम परवीन सुल्ताना वाली मोहम्मद खांजी बाबी था। उन्होंने साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘चरित्र’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

-इसके बाद परवीन बॉबी ने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो गई थीं। परवीन बॉबी ने हिंदी सिनेमा में ग्लैमरस और बोल्ड महिला किरदारों को एक नया आयाम दिया था।

महेश भट्ट और परवीन बॉबी का अफेयर

-महेश भट्ट और परवीन बॉबी का रिलेशनशिप बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में गिना जाता है। बताया जाता है कि महेश भट्ट एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी करने से पहले कई सालों तक परवीन बॉबी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों का रिश्ता इतना गहरा था कि वह लिव-इन में भी रहने लगे थे।

-एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने खुलासा किया था कि एक समय ऐसा आया जब डॉक्टर ने उन्हें परवीन बॉबी को छोड़ देने की सलाह दी थी। डॉक्टर का कहना था कि अगर वह सच में परवीन से प्यार करते हैं तो उन्हें उनकी जिंदगी से दूर हो जाना चाहिए। ये सलाह सुनना उनके लिए आसान नहीं था लेकिन हालात ऐसे बन गए थे कि उन्हें ये कठिन फैसला लेना पड़ा था।

खराब मेंटल हेल्थ से जूझ रही थीं परवीन बॉबी

-महेश भट्ट ने बताया कि परवीन बॉबी उस समय खराब मेंटल हेल्थ से जूझ रही थीं और उनका ब्रेकडाउन हो चुका था। डॉक्टर ने महेश भट्ट को बताया था कि परवीन बॉबी स्किजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित हैं।

-महेश भट्ट ने कहा था- उस दौर में मानसिक बीमारी को समझना आसान नहीं था और इसे लेकर जागरूकता भी कम थी। डॉक्टर्स ने मझे बताया था कि परवीन को ठीक होने में काफी समय लगेगा और उनका इलाज भी चुनौतीपूर्ण था।

इलाज के लिए मुंबई से दूर ले गए थे महेश भट्ट

परवीन बॉबी को इंडस्ट्री और तनाव से दूर रखने के लिए महेश भट्ट उन्हें मुंबई से बाहर ले गए थे। महेश भट्ट ने बताया था कि वह परवीन को अच्छे ट्रीटमेंट के लिए बेंगलुरु लेकर गए थे। कोशिश थी कि माहौल बदलने से उनकी हालत में सुधार हो सके लेकिन एक्ट्रेस पर इसका ज्यादा असर नहीं हो पाया था। आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि ये समस्या बार-बार लौटने वाली है।

इलेक्ट्रिक शॉक ट्रीटमेंट की सलाह से परेशान थे महेश भट्ट

-महेश भट्ट ने बताया कि डॉक्टर्स ने परवीन बॉबी को इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी (ECT) यानी शॉक ट्रीटमेंट देने की सलाह दी थी। हालांकि वह इस इलाज के खिलाफ थे और उन्होंने इसे अपनाने से मना कर दिया था। इस दौरान उन्हें ये भी कहा गया था कि उनकी मौजूदगी ही परवीन बॉबी की हालत के लिए एक वजह बन रही है।

-दरअसल परवीन बॉबी को इस बीमारी के कारण लगता था कि उनको कोई मारने आ रहा है और सभी लोग उनके दुश्मन हैं। महेश भट्ट ने बताया कि वह लगातार परवीन बॉबी का इलाज करवाते रहे लेकिन फायदा होने की बजाय एक्ट्रेस उन पर ही हमला कर देती थीं।

बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ रही थीं परवीन बॉबी

-महेश भट्ट ने बताया कि एक बार वह काम से घर लौटे तो देखा कि परवीन बॉबी चाकू लेकर बैठी हैं। मेश भट्ट ने कहा- मैंने ये सीन देखकर तुरंत परवीन बॉबी को समझाया। इस पर वह मुझे ही गलत समझ बैठीं। इसके बाद वह बाथरूम में चली गईं तो मैं गुस्सा होकर घर से निकल गया।

-महेश भट्ट ने आगे बताया- मैं जब घर से गुस्सा होकर निकला तो परवीन बॉबी मुझे रोकने के लिए सड़क पर दौड़ पड़ी थीं। उन्हें होश नहीं था कि वह बिना कपड़ों के हैं। मैंने जब परवीन को इस हाल में देखा तो घर के अंदर लेकर गया और उसे बैठर समझाया लेकिन हालत सुधरने की बजाय बिगड़ने लगे।

‘परवीन बॉबी की मेंटल हेल्थ खराब होने लगी थी’

-महेश भट्ट ने बताया कि इस घटना के बाद परवीन बॉबी का इलाज कर रहे डॉक्टर ने साफ कहा था कि असली समस्या वह खुद हैं और अगर वह परवीन बॉबी से प्यार करते हैं तो उन्हें उनकी जिंदगी से बाहर निकल जाना चाहिए। आखिरकार उन्होंने भारी दिल से ये फैसला लिया और परवीन बाबी से दूरी बना ली थी।

-परवीन बॉबी की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी थी। उनकी मेंटल हेल्थ बहुत ज्यादा खराब होने लगी थी। उन्होंने खुद को लोगों से काट लिया था। इंडस्ट्री ने भी उनसे दूरी बना ली थी। वह अपने फ्लैट में अकेले रहने लगी थीं और बाहर निकलना लगभग बंद कर दिया था। एक समय जो एक्ट्रेस हर पार्टी और अवॉर्ड फंक्शन की जान होती थीं, वो अपने घर की चारदीवारी में सिमट गई थीं।

‘अंतिम समय में कोई नहीं था परवीन बॉबी के साथ’

-साल 2005 में जब परवीन बॉबी के फ्लैट के बाहर अखबार और दूध के पैकेट कई दिनों तक पड़े रहे, तब लोगों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर उनका शव मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज के कारण उनके पैर में गैंगरीन हो गया था जो कि सड़ने लगा था। बिस्तर के पास ही एक वीलचेयर पड़ी थी। घर की हालत बिखरी हुई थी।

-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि परवीन बॉबी ने मौत से पहले 2-3 दिन तक कुछ नहीं खाया था। ऐसे में उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। सबसे दुखद बात ये रही कि अंतिम समय में उनका कोई अपना उनके साथ नहीं था।

-बताया जाता है कि अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान या उसके बाद परवीन बॉबी के परिवार का कोई सदस्य सामने नहीं आया। आखिरकार महेश भट्ट ने ही एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई थी।

-महेश भट्ट और परवीन बॉबी की ये कहानी सिर्फ एक रिलेशनशिप नहीं बल्कि प्यार, संघर्ष और त्याग की दास्तान है। जहां एक तरफ गहरा प्यार था, वहीं दूसरी ओर हालात ऐसे बने कि दोनों को अलग होना पड़ा था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments