Homeउत्तराखंडPremium Petrol Price: जिस प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ने से मचा हाहाकार,...

Premium Petrol Price: जिस प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ने से मचा हाहाकार, वह नॉर्मल फ्यूल से कितना अलग?


Business

oi-Smita Mugdha

Premium Petrol Price: मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब भारतीयों की जेब ढीली करने लगी है। भारत में ईंधन कीमतों को लेकर एक बार फिर आम लोगों को झटका लगा है। 20 मार्च 2026 से तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में करीब ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसका प्रभाव भारत के फ्यूल मार्केट पर भी दिख रहा है। आम लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर प्रीमियम पेट्रोल और रेगुलर पेट्रोल में अंतर क्या होता है।

प्रीमियम पेट्रोल भी एक तरह का फ्यूल या ईंधन ही होता है, लेकिन यह सामान्य पेट्रोल से अलग होता है। यही वजह है कि इसका असर कीमतों पर भी नजर आता है। यह अंतर रेटिंग से लेकर इस्तेमाल के साधन पर भी निर्भर करता है।

Premium Petrol Price

What Is Premium Petrol: क्या अलग होता है प्रीमियम पेट्रोल में?

रेगुलर और प्रीमियम पेट्रोल के बीच सबसे अहम अंतर ऑक्टेन रेटिंग का होता है। यह एक वैज्ञानिक मापदंड है जो बताता है कि ईंधन इंजन में ‘नॉकिंग’ यानी समय से पहले होने वाले दहन को कितनी अच्छी तरह रोक सकता है। भारत में रेगुलर पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग आमतौर पर 87 से 91 के बीच होती है, जबकि प्रीमियम पेट्रोल की रेटिंग 91 से 95 तक जाती है।

Premium Petrol के क्या फायदे हैं?

– उच्च ऑक्टेन रेटिंग का मतलब है कि ईंधन इंजन में ज्यादा स्थिरता से जलता है और इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है, खासकर हाई-कम्प्रेशन इंजनों में।

– प्रीमियम पेट्रोल में सिर्फ ऑक्टेन ही ज्यादा नहीं होता, बल्कि इसमें एडवांस्ड एडिटिव्स और डिटर्जेंट भी मिलाए जाते हैं। ये केमिकल्स इंजन के अंदर जमा होने वाले कार्बन को साफ करने में मदद करते हैं।

– प्रीमियम पेट्रोल फ्यूल इंजेक्टर व वॉल्व को बेहतर स्थिति में रखते हैं। वहीं, रेगुलर पेट्रोल में केवल बेसिक एडिटिव्स होते हैं, जो सीमित सफाई का काम करते हैं।

किसे लेना चाहिए प्रीमियम पेट्रोल?

ज्यादातर आम कार और बाइक के लिए रेगुलर पेट्रोल पर्याप्त होता है। इन वाहनों के इंजन इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि उन्हें हाई ऑक्टेन फ्यूल की जरूरत नहीं होती। हालांकि, लग्जरी कार, स्पोर्ट्स कार और हाई-परफॉर्मेंस इंजन वाले वाहन प्रीमियम पेट्रोल से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे इंजनों में यह नॉकिंग को कम करता है और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देता है।

Premium Petrol Price: महंगा क्यों है प्रीमियम पेट्रोल?

प्रीमियम पेट्रोल की ज्यादा कीमत के पीछे मुख्य कारण उसका रिफाइनिंग प्रोसेस और एडवांस्ड केमिकल एडिटिव्स हैं। उच्च ऑक्टेन फ्यूल तैयार करना और उसमें विशेष डिटर्जेंट मिलाना महंगा पड़ता है, जिससे इसकी कीमत रेगुलर पेट्रोल से ज्यादा होती है। अक्सर यह दावा किया जाता है कि प्रीमियम पेट्रोल ज्यादा माइलेज देता है, लेकिन यह पूरी तरह इंजन के प्रकार पर निर्भर करता है। सामान्य वाहनों में इसका फर्क बहुत कम या नगण्य हो सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments