Homeउत्तराखंडTMC Manifesto 2026: महिलाओं को ₹1700, युवाओं को ₹18,000, मुफ्त LPG सिलेंडर,...

TMC Manifesto 2026: महिलाओं को ₹1700, युवाओं को ₹18,000, मुफ्त LPG सिलेंडर, TMC घोषणापत्र के 10 बड़े वादे


India

oi-Pallavi Kumari

TMC Manifesto 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस बार फोकस सीधा आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों पर है। महिलाओं, युवाओं, किसानों और शहरी गरीबों को ध्यान में रखते हुए 10 बड़े वादों का रोडमैप पेश किया गया है, जो अगले 5 साल की दिशा तय करेगा।

घोषणापत्र का सबसे बड़ा आकर्षण लक्ष्मी भंडार योजना है। इसमें ₹500 की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। अब सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1500 और SC/ST महिलाओं को ₹1700 मिलेंगे। सालाना हिसाब से यह रकम ₹18,000 और ₹20,400 तक पहुंच जाएगी। बेरोजगार युवाओं के लिए भी राहत का ऐलान किया गया है। ‘युवा साथी’ योजना के तहत हर महीने ₹1500 यानी सालाना ₹18,000 देने का वादा किया गया है, ताकि युवाओं को आर्थिक सहारा मिल सके।

TMC Manifesto 2026

कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ₹30,000 करोड़ का बजट तय किया गया है। इसमें किसानों, खासकर भूमिहीन परिवारों को आर्थिक सहायता और खेती के आधुनिकीकरण पर जोर रहेगा। घोषणापत्र में हर परिवार को पक्का घर देने और हर घर तक नल से साफ पीने का पानी पहुंचाने का वादा दोहराया गया है। सरकार इसे बुनियादी अधिकार की तरह लागू करने की बात कर रही है।

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee tweets, “Under Lakshmir Bhandar, with an increase of ₹500, women will continue to receive monthly financial assistance of ₹1,500 for General category beneficiaries (₹18,000 annually) and ₹1,700 for SC/ST beneficiaries (₹20,400… pic.twitter.com/DGDiEOtsc8

— ANI (@ANI) March 20, 2026 “>

बंगाल चुनाव 2026: ‘दीदी’ के 10 बड़े वादे, जानिए जनता को क्या मिलेगा खास

🔹 लक्ष्मी भंडार योजना में बढ़ोतरी
सामान्य महिलाओं को अब हर महीने ₹1500 और SC/ST महिलाओं को ₹1700 देने का वादा।

🔹 युवाओं के लिए आर्थिक सहारा
बेरोजगार युवाओं को ₹1500 प्रति माह यानी सालाना ₹18,000 की मदद देने की योजना।

🔹 कृषि बजट में बड़ा इजाफा
₹30,000 करोड़ का कृषि बजट तय, किसानों और भूमिहीनों को आर्थिक सहायता का भरोसा।

🔹 हर परिवार को पक्का घर
राज्य के हर परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य।

🔹 हर घर तक नल का साफ पानी
सभी घरों तक पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाने की योजना।

🔹 स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
हर ब्लॉक और टाउन में साल में दो बार मुफ्त हेल्थ कैंप और घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं।

🔹 शिक्षा व्यवस्था में सुधार
सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाना और पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर करना।

🔹 बंगाल को व्यापारिक हब बनाना
लॉजिस्टिक्स, पोर्ट और व्यापार ढांचे को मजबूत कर ग्लोबल ट्रेड सेंटर बनाने की योजना।

🔹 वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षा
सभी पात्र बुजुर्गों को पेंशन का दायरा बढ़ाने का वादा।

🔹 नए जिले और प्रशासनिक बदलाव
7 नए जिले बनाने और शहरी निकायों के विस्तार के साथ प्रशासन को और मजबूत करना।

🔹युवाओं को आर्थिक सपोर्ट और स्टूडेंट क्रेडिट
25 साल से कम उम्र के युवाओं को अप्रेंटिसशिप में ₹1 लाख सालाना मदद और ₹10 लाख तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड देने का वादा।

🔹 गरीब परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर
हर साल जरूरतमंद परिवारों को 10 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की योजना।

🔹 फ्री राशन और होम डिलीवरी
हर राशन कार्ड धारक को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज और घर तक राशन पहुंचाने का वादा।

🔹 मनरेगा में गारंटी और मजदूरी बढ़ोतरी
100 दिन के काम की गारंटी के साथ अकुशल श्रमिकों को ₹400 प्रतिदिन मजदूरी देने की बात।

🔹 बुजुर्गों के लिए पेंशन सुरक्षा
60 साल से ऊपर के लोगों को हर महीने ₹1000 पेंशन देने का वादा।

🔹 पेट्रोल-डीजल और गैस सस्ती करने का वादा
ईंधन और LPG की कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाने का भरोसा।

🔹 लड़कियों की पढ़ाई और हेल्थ कवर
छात्राओं को ₹25,000 तक शिक्षा सहायता और सभी के लिए ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर।

🔹 CAA-NRC पर बड़ा रुख
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को हटाने और NRC लागू न करने की बात।

🔹 किसानों के लिए MSP गारंटी
फसलों के लिए लागत से कम से कम 50% ज्यादा कीमत दिलाने का वादा।

🔹 हर गरीब को पक्का घर
राज्य के हर जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित और पक्का मकान देने की योजना।

स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना शुरू करने का वादा किया गया है। हर ब्लॉक और टाउन में साल में कम से कम दो बार हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। ममता बनर्जी ने साफ कहा कि यह 10 सूत्रीय एजेंडा सिर्फ वादे नहीं, बल्कि अगले पांच साल के कामकाज की पूरी योजना है। इसमें शिक्षा सुधार, नए जिले बनाना और रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे कई बड़े लक्ष्य भी शामिल हैं।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments