Homeट्रैवल'हमें मार देंगे, काट देंगे', मुस्लिम मर्द से शादी के बाद Monalisa...

‘हमें मार देंगे, काट देंगे’, मुस्लिम मर्द से शादी के बाद Monalisa का हुआ ऐसा हाल, सरेआम मांगी मदद


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Monalisa: मोनालिसा साल 2025 में महाकुंभ मेले के दौरान अचानक चर्चा में आई थीं। रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और देखते ही देखते वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं।

केरल में हुई इंटरफेथ शादी, फिर मचा बवाल
मोनालिसा ने हाल ही में फरमान खान (Furman Khan) से केरल में शादी कर ली है। अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले इस कपल की शादी गत 11 मार्च 2026 को अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में हुई है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हालांकि इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर विवाद भी शुरू हो गया। कुछ समूहों ने इसे लव जिहाद का नाम दिया है, जिससे मामला और गर्मा गया है।

Monalisa

जान से मारने की धमकियों का दावा

शादी के बाद अब कपल ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। मोनालिसा और फरमान खान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है- हम ये वीडियो सभी को भेज रहे हैं, कृपया हमारी मदद करें। हमें खुलेआम जान से मारने और काटने की धमकियां मिल रही हैं। कपल का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पहले ही प्रशासन से संपर्क किया है और सुरक्षा की मांग की है।

सरकार और प्रशासन से लगाई गुहार

वीडियो में मोनालिसा ने मीडिया, मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि हालात गंभीर हैं और उन्हें तुरंत सुरक्षा की जरूरत है।

केरल सरकार का कर चुके हैं धन्यवाद

शादी के बाद मोनालिसा और फरमान खान ने केरल सरकार के सहयोग के लिए आभार भी जताया था। मोनालिसा ने कहा था- केरल सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया है। हम सभी धर्मों को बराबर मानते हैं। वहीं फरमान खान ने शादी के भव्य आयोजन पर हैरानी जताते हुए कहा था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने लोग उनकी शादी में शामिल होंगे।

फिल्म प्रोजेक्ट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा और फरमान खान की मुलाकात एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। काम के सिलसिले में शुरू हुई पहचान धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।

कानूनी रूप से सुरक्षित है कपल का फैसला

धार्मिक मतभेदों के चलते परिवार की आपत्तियों के बावजूद मोनालिसा और फरमान खान ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए शादी की है। अधिकारियों के अनुसार दोनों बालिग हैं और उन्हें अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का पूरा कानूनी अधिकार है।

अब आगे क्या होगा मोनालिसा का?

फिलहाल ये मामला सोशल मीडिया से निकलकर प्रशासन तक पहुंच चुका है। जहां एक तरफ मोनालिसा और फरमान खान अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर मिल रही धमकियों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कपल को कितनी सुरक्षा मिलती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments