HomeराजनीतिAnaya Bangar की जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी सफल, भारतीय क्रिकेटर Sanjay Bangar के बेटे...

Anaya Bangar की जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी सफल, भारतीय क्रिकेटर Sanjay Bangar के बेटे ने क्यों बदला अपना जेंडर?


Cricket

oi-Divyansh Rastogi

Anaya Bangar Gender Affirming Surgery Reason: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने हाल ही में थाईलैंड में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी (वेजिनोप्लास्टी) सफलतापूर्वक करवाई है।

अनाया (जिन्हें पहले आर्यन बांगर के नाम से जाना जाता था) ने 21 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर अपनी भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने सर्जरी की सफलता, रिकवरी प्रक्रिया और परिवार के बिना शर्त समर्थन की बात कही। आइए जानते हैं क्या-क्या कहा? आर्यन से अनाया बनने की पूरी कहानी…

anaya-bangar-gender-affirming-surgery-reason

Anaya Bangar Post Viral: अनाया की पोस्ट में छलका दर्द…

अनाया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, यह सफर आसान नहीं था… न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि मेरे परिवार के लिए भी। मुझे समझना, स्वीकार करना और मेरा साथ देना समय लेने वाला था। यह सब रातोंरात नहीं हुआ। हम सभी के लिए भ्रम, सवाल और सीखने के पल आए। लेकिन आज, यहां खड़े होकर, मैं कृतज्ञता से भरी हुई हूं। मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक में मेरे पिता का मेरे साथ होना मेरे लिए सब कुछ है। उनका समर्थन रातों-रात नहीं मिला… लेकिन जब मिला, तो वह सच्चा, निःशर्त और मजबूत था। यह सर्जरी मेरे लिए एक बड़ा कदम था, लेकिन उनके साथ होने से यह संभव लगा। विकास में समय लगता है। प्यार में समय लगता है। लेकिन जब यह मिलता है, तो यह सब कुछ के लायक होता है। आभारी। हमेशा।’

anaya-bangar-gender-affirming-surgery-reason

उन्होंने डॉक्टरों और WIH इंटरनेशनल हॉस्पिटल की टीम का भी शुक्रिया अदा किया। सर्जरी के बाद अनाया ने रिकवरी का अपडेट दिया कि थोड़ा दर्द और असुविधा है, जो 1-2 हफ्ते में ठीक हो जाएगी। उन्होंने पहली बार बिस्तर से उठकर चलने का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे स्टाफ की मदद से धीरे-धीरे चलती दिखीं।

anaya-bangar-gender-affirming-surgery-reason

सफर की शुरुआत और फैमिली सपोर्ट

अनाया ने 2024 के अंत में हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) शुरू की थी। सर्जरी से पहले उन्होंने स्पर्म फ्रीज करवाया था, ताकि भविष्य में सरोगेसी के जरिए बच्चे की संभावना बनी रहे। छोटे भाई अथर्व ने शुरू से उनका साथ दिया, जबकि माता-पिता (संजय बांगर और कश्मीरा बांगर) को समझने और स्वीकार करने में समय लगा। संजय बांगर ने सर्जरी का पूरा खर्च उठाया और अनाया के साथ थाईलैंड में रहे, जो उनके लिए बहुत मायने रखता है। अनाया ने फैशन डिजाइनर सैषा शिंदे (Saisha Shinde) और एक्ट्रेस त्रिनेत्रा हलदार गुम्माराजू जैसे अन्य ट्रांस महिलाओं से भी गाइडेंस ली।

anaya-bangar-gender-affirming-surgery-reason

What Is Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी?

वेजिनोप्लास्टी एक प्रमुख जेंडर-अफर्मिंग प्रक्रिया है, जिसमें पुरुष जननांग को सर्जिकल तरीके से महिला जननांग (वेजाइना) में बदल दिया जाता है। यह ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-सम्मान और जीवन की गुणवत्ता सुधारने में मददगार साबित होती है। अनाया की सर्जरी थाईलैंड के एक प्रतिष्ठित क्लिनिक में हुई, जहां वे एक महीने रुकीं।

anaya-bangar-gender-affirming-surgery-reason

Gender Affirming Surgery Cost: कितना खर्चा आता है?

जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी का आमतौर पर खर्च ₹6.5 लाख से ₹15 लाख के बीच आता है। लेकिन, कुछ हाई-एंड केस में ये खर्च ₹16 से 18 लाख तक जा सकता है।

Who Is Anaya Bangar: कौन हैं अनाया?

अनाया बांगर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की संतान हैं, जो पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थीं और बाद में उन्होंने जेंडर ट्रांजिशन किया। अनाया क्रिकेट खेल चुकी हैं और आगे भी क्रिकेट में करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला क्रिकेट में शामिल करने की मांग भी उठाई। सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपनी जेंडर ट्रांजिशन यात्रा खुलकर शेयर करती हैं। अनाया ने U-16 स्तर पर खेला था और क्रिकेट का शौक पिता से विरासत में मिला। ट्रांजिशन के दौरान उन्हें समाजिक दबाव, आंतरिक संघर्ष और खेल में जगह न मिलने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सर्जरी के बाद वे 6-12 महीने क्रिकेट से ब्रेक लेंगी, लेकिन भविष्य में वुमेंस टीम में शामिल होने की इच्छा रखती हैं। वे ट्रांस एथलीट्स के लिए जागरूकता फैलाने पर फोकस कर रही हैं।

Who Is Sanjay Bangar: कौन हैं संजय बांगर?

संजय बांगर भारत के पूर्व भारतीय क्रिकेटर (ऑलराउंडर) और कोच हैं। संजय का जन्म महाराष्ट्र में हुआ। भारतीय टीम के बैटिंग कोच रह चुके हैं। परिवार में पत्नी कश्मीरा बांगर और एक बेटा अथर्व बांगर व आर्यन से अनाया (ट्रांसजेंडर बेटी) है।

समाज में प्रभाव

अनाया की कहानी भारत में ट्रांसजेंडर मुद्दों, परिवारिक स्वीकृति और मॉडर्न मेडिसिन पर महत्वपूर्ण बातचीत शुरू कर रही है। कई लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ चर्चा ट्रांस एथलीट्स के खेल में शामिल होने पर भी हो रही है। अनाया ने लिखा, ‘आप सभी के प्यार, समर्थन और संदेशों के लिए धन्यवाद। ये मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।’ यह सफर आत्म-स्वीकृति, परिवार के प्यार और साहस की मिसाल है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments