Uttarakhand
oi-Pavan Nautiyal
Dhami sarkaar kay 4 saal मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों को तोड़ते हुए उन्हें दोबारा राज्य की सेवा का अवसर दिया था और उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चार साल बाद वह गर्व से कह सकते हैं कि राज्य के विकास का संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर लगातार काम किया है।

सीएम धामी ने क्या कहा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य पहली बार जी-20 बैठकों का सफल आयोजन कर चुका है और राष्ट्रीय खेलों का भी भव्य आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट आयोजित की गई, जिसमें ऐतिहासिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
देहरादून में 1400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम
उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखंड को पहला स्थान मिलना राज्य सरकार के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि है। साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और स्टार्टअप रैंकिंग में भी राज्य को बेहतर स्थान मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और करीब 1400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
सरकार के 4 साल – बड़ी बातें
• 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव राज्य को मिले
• 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश धरातल पर उतर चुका है
• राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई
• पिछले एक साल में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 फीसदी की वृद्धि
• प्रतिव्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज
• राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए
• स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1750 से अधिक हुई
• 2 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनीं
• रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज
• 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली
• 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे गए
• 12 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई
-

Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई
-

गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के ‘अटूट समर्पण’ की क्या है कहानी?
-

Bengal Chunav में बड़ा दांव! RG Kar पीड़िता की मां को टिकट दे सकती है BJP, ममता के गढ़ में भावनात्मक मुकाबला?
-

Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम
-

Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर?
-

KC Tyagi: बड़ा सियासी झटका! जेडीयू छोड़ RLD में पहुंचे केसी त्यागी, जयंत चौधरी के साथ शुरू की नई पारी
-

Puducherry Election 2026: AIADMK ने उतारे उम्मीदवार, जानें संघ शासित प्रदेश में इस बार कैसे बन रहे समीकरण?
-

West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड?
-

West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम
-

West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’
-

Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप
-

Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?



