बिहार दिवस पर, गांधी मैदान मंडप पर 900 से अधिक आगंतुकों ने बिहार के पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी और नालंदा विश्वविद्यालय व बोधगया के AR/VR अनुभव का आनंद लिया। एक पारंपरिक फ़ूड मेले में विशिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया, जिससे सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ा और राज्य की विरासत को बढ़ावा मिला।
India
-Oneindia Staff
Bihar Diwas के अवसर पर Gandhi Maidan स्थित पर्यटन विभाग का पवेलियन लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे आगंतुकों ने राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की और डिजिटल माध्यमों से अनोखा अनुभव लिया।

पर्यटन विभाग के अनुसार, पवेलियन में 900 से अधिक आगंतुकों ने बिहार के विभिन्न पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी ली। यहां Janaki Temple Punauradham, Buddha Samyak Darshan Stupa, Bapu Tower, Rajgir Zoo Safari और ग्लास ब्रिज की थ्री-डी प्रतिकृतियां प्रदर्शित की गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
पवेलियन में आधुनिक एआर/वीआर डिवाइस के जरिए 300 से अधिक लोगों ने वर्चुअल रूप में पर्यटन स्थलों का अनुभव किया। इस तकनीक के माध्यम से आगंतुकों को Nalanda University, Bodh Gaya और राजगीर के स्तूप सहित कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का डिजिटल अनुभव कराया गया। इस पहल ने लोगों को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से नए तरीके से जोड़ने का काम किया।
व्यंजन मेले में बिहारी स्वाद का जलवा
पर्यटन विकास निगम की ओर से आयोजित व्यंजन मेले में पारंपरिक बिहारी खानपान ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पवेलियन में पुआ, खीर, लिट्टी-चोखा, खाजा, लाई, पेड़ा, सत्तू, जलेबी, बेलग्रामी, पीठा, मूंग कचोरी, बालूशाही, कुल्हड़ चाय, गोलगप्पा और केसरिया कुल्फी जैसे व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे।
इसके अलावा नॉनवेज व्यंजनों में आहूना मटन, बिहारी कबाब और चिकन ताश जैसे पकवान भी लोगों के बीच खासे लोकप्रिय रहे। व्यंजनों की खुशबू और विविधता ने आगंतुकों को पवेलियन की ओर आकर्षित किया। बिहार दिवस के मौके पर पर्यटन पवेलियन ने न केवल राज्य के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार किया, बल्कि लोगों को सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक स्वाद से भी रूबरू कराया।
-

‘मेरे साथ गलत किया’, Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप
-

Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए
-

Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट
-

ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत
-

Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट
-

Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग
-

Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?
-

Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?
-

Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?
-

Iran Vs America: ईरान की ‘सीक्रेट मिसाइल’ या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर
-

US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- ‘हमारे डर से लिया फैसला’



