HomeराजनीतिUDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार...

UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी


India

oi-Smita Mugdha

UDAN 2.0 Scheme: केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उड़ान योजना के दूसरे चरण यानी ‘उड़ान-2’ को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति दी गई।

सरकार के इस फैसले के तहत देशभर में 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जिन पर कुल 28,840 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मॉडिफाइड योजना 10 वर्षों के लिए लागू होगी, जो वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक चलेगी। सरकार ने इस पूरी परियोजना के लिए 28,840 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान भी तय किया है।

UDAN 2 0 Scheme

UDAN 2.0 Scheme: केंद्रीय कैबिनेट ने योजना को दी मंजूरी

– केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि उड़ान-2.0 का उद्देश्य छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।

– इससे न केवल लोगों को सस्ती हवाई यात्रा का विकल्प मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

– उड़ान योजना की शुरुआत अक्टूबर 2016 में की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य ‘उड़े देश का आम नागरिक’ के विजन को साकार करना था।

UDAN 2.0 Scheme: योजना के तहत 663 रूट्स ऑपरेशनल

इस योजना के तहत अब तक देशभर में 95 एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और एयरोड्रोम्स को विकसित किया जा चुका है, जबकि 663 रूट्स को ऑपरेशनल बनाया गया है। इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों को बड़े शहरों से जोड़ने में बड़ी सफलता मिली है। उड़ान-2 के जरिए देश के छोटे शहरों को नई उड़ान मिलेगी। इससे क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

कनेक्टिविटी के साथ ही बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन उद्योग को सीधा लाभ होगा, जिससे स्थानीय कारोबारियों और सेवा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब देश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आने वाले वर्षों में यह योजना भारत के एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments