Homeउत्तराखंडAssam Elections 2026: बदरुद्दीन अजमल कौन हैं, क्‍या करते हैं? जिनके पास...

Assam Elections 2026: बदरुद्दीन अजमल कौन हैं, क्‍या करते हैं? जिनके पास है 222 करोड़ रुपये की संपत्ति


India

oi-Bhavna Pandey

Badruddin Ajmal Net Worth: असम विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों के उम्‍मीदवार नामांकन दाखिल कर रहे हैं और चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा दे रहे हैं। नामांंकन पर्चा दाखिल करने वालों में एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल अपनी संपत्ति में बड़ी वृद्धि के साथ फिर सुर्खियों में हैं।

सेंट्रल असम के होजाई जिले के बिन्नाकांडी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरते हुए अजमल ने जो चुनावी हलफनामा में जो अपनी कुल संप‍त्ति का ब्यौरा दिया है, उसको जानकर हर कोई हैरान है। लोग ये जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि आखिर बदरुद्दीन अजगल ऐसा क्‍या करते हैं, जिससे वो कारोड़ों की कमाई कर रहे हैं?

Assam Elections 2026

Badruddin Ajmal Net Worth: 222 करोड़ की संपत्ति मालिक हैं

चुनावी हलफनामे के अनुसार, बदरुद्दीन अजमल की कुल संपत्ति अब 222.33 करोड़ रुपये से अधिक है, जो मात्र दो साल पहले लगभग 151.70 करोड़ रुपये थी। इसमें 52.43 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 169.90 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति शामिल हैं।

Badruddin Ajmal पत्‍नी कितनी हैं अमीर?

उनकी पत्नी रिजवाना बदरुद्दीन अजमल के पास 31.08 लाख रुपये की चल और 3.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

Badruddin Ajmal कौन हैं?

2006 में दक्षिण सलमारा से विधायक के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया और 2009 से लगातार तीन बार धुबरी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के रकीबुल हुसैन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वे राज्य राजनीति में लौटे हैं

।Badruddin Ajmal कितने पढ़े-लिखें है

अजमल ने 1975 में उत्तर प्रदेश के दारुल उलूम देवबंद से फाजिल परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 70 वर्षीय अजमल के खिलाफ दो आपराधिक मामले लंबित हैं, लेकिन उन्हें अभी तक किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

Badruddin Ajmal कहां से करते हैं इतनी कमाई?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बदरुद्दीन अजमल इत्र कारोबारी हैं। उनकी कमाई का बिजनेस, बैंक ब्याज, साझेदारी फर्मों से पारिश्रमिक, पूर्व सांसद पेंशन और संपत्ति की बिक्री शामिल हैं। वर्ष 2024-25 में अजमल की आय 3.21 करोड़ रुपये से अधिक रही, जबकि उनकी पत्नी की आय लगभग 50 हजार रुपये दर्ज की गई।

Badruddin Ajmal के बैंक अकाउंट में जमा नगद उड़ा देगा होश

अजमल के मुंबई और असम स्थित आठ बैंक खातों में ₹52.43 करोड़ नकद जमा है। उनकी पत्नी के पास नकद 26 हजार रुपये और बैंक में 7.39 लाख रुपये हैं। अजमल ने बॉन्ड, डिबेंचर, शेयर और म्यूचुअल फंड में 10.89 करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया है। वे लगभग 29.80 करोड़ रुपये व्यक्तिगत ऋण भी दे चुके हैं।

कितनी गाडि़यां हैं?

इनके पास छह वाहन हैं जिनकी कुल कीमत 1.56 करोड़ रुपये से अधिक है। उनकी पत्नी के पास तीन वाहन हैं जिनकी कीमत 59.83 लाख रुपये है।

अचल संपत्ति और फ्लैट

अजमल के पास असम में 55.47 लाख रुपये मूल्य की कृषि भूमि है, और गैर-कृषि संपत्ति के तहत उनकी कुल अचल संपत्ति 111.63 करोड़ रुपये है। इसमें महाराष्ट्र के खंडाला, असम के विभिन्न क्षेत्र और कर्नाटक के प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने मुंबई में तीन फ्लैट और दिल्ली में एक फ्लैट भी खरीदा है, जिनकी कुल कीमत 57.72 करोड़ रुपये है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments