International
oi-Sohit Kumar
US Israel Iran War News: मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। ईरान ने दावा किया है कि उसके मिसाइल हमलों ने इस क्षेत्र में मौजूद तमाम अमेरिकी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। ईरान के मुताबिक, वहां तैनात अमेरिकी कमांडर और सैनिक अब अपनी जान बचाने के लिए बेस छोड़कर गुप्त ठिकानों में छिपे हुए हैं।
ईरानी सेना ने अब स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे इन सैनिकों के ठिकानों की जानकारी दें ताकि उन्हें क्षेत्र से बाहर निकाला जा सके।

क्या ठिकानों से भाग निकले अमेरिकी सैनिक?
ईरानी सेना IRGC के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जुल्फिकारी ने टेलीग्राम पर जारी संदेश में कहा है कि अमेरिकी बेस अब सुरक्षित नहीं रहे। उनके मुताबिक, जो सैनिक और कमांडर हमलों में बच गए हैं, वे अब बेस के बाहर इधर-उधर शरण ले रहे हैं। ईरान ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए साफ कर दिया है कि वह अब इन सैनिकों की तलाश कर रहा है।
ईरान ने ठुकराया ट्रंप का शांति प्रस्ताव
कूटनीतिक मोर्चे पर भी तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने वाशिंगटन की ओर से आए 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव और एक महीने के युद्धविराम के अनुरोध को खारिज कर दिया है। यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए भेजा गया था, लेकिन ईरान ने इसे अपनी संप्रभुता के खिलाफ और ‘अत्यधिक’ बताया है।
युद्ध खत्म करने के लिए ईरान की 5 शर्तें
- हमलों पर पूर्ण रोक: अमेरिका और इजरायल द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई और ‘टारगेटेड किलिंग’ (Assassinations) को तुरंत और पूरी तरह से रोका जाए।
- सुरक्षा की ठोस गारंटी: भविष्य में ईरान पर दोबारा युद्ध न थोपा जाए, इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत और पुख्ता तंत्र (Mechanism) बनाया जाए।
- युद्ध के नुकसान का मुआवजा: युद्ध के दौरान ईरान को हुए आर्थिक और बुनियादी ढांचे के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की राशि और भुगतान की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से तय की जाए।
- सभी मोर्चों पर शांति: युद्ध केवल एक जगह नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में सक्रिय सभी रेजिस्टेंस ग्रुप्स (Resistance Groups) और सभी मोर्चों पर एक साथ समाप्त होना चाहिए।
- हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर संप्रभुता: ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) पर ईरान के पूर्ण अधिकार और संप्रभुता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता और गारंटी दी जाए।
अमेरिका में ट्रंप की रणनीति पर उठे सवाल
युद्ध का असर अमेरिका के घरेलू हालातों पर भी पड़ रहा है। एक ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि 59% अमेरिकी नागरिक मानते हैं कि ईरान पर सैन्य कार्रवाई जरूरत से ज्यादा है। लोग अब युद्ध से ज्यादा पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर डरे हुए हैं।
-

‘पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत’, अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब
-

क्या भारत में ‘LOCKDOWN’ लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर
-

LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत?
-

Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत
-

US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट?
-

US Secretary India Visit: युद्ध के बीच ‘ट्रंप के वॉर मिनिस्टर’ का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा
-

Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार
-

Iran Ceasefire Conditions: ‘होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump!
-

Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार
-

Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो?
-

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच टेक्सास की रिफाइनरी में हुआ जोरदार विस्फोट, इमरजेंसी अलर्ट जारी, देखें भयावह Video
-

Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात?
-

US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे
-

Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब?
-

Trump PM Modi Talks: ‘होर्मुज’ तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन



