Homeउत्तराखंडरोहित-कोहली का दिखेगा जबरदस्त जलवा, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज सहित 4 टीमें आएंगी भारत, शेड्यूल...

रोहित-कोहली का दिखेगा जबरदस्त जलवा, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज सहित 4 टीमें आएंगी भारत, शेड्यूल घोषित


Cricket

oi-Naveen Sharma

Indian Team Future Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को भारतीय पुरुष टीम के आगामी 2026-27 घरेलू सीजन के पूरे कार्यक्रम का खुलासा कर दिया है। यह सीजन भारतीय फैंस के लिए क्रिकेट का महाकुंभ होने वाला है क्योंकि टीम इंडिया अपने घर में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों की मेजबानी करेगी। अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने इस शेड्यूल में वनडे मैचों पर विशेष जोर दिया है।

बीसीसीआई के नए कैलेंडर के अनुसार, इस घरेलू सीजन में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। खास बात यह है कि इन मैचों का आयोजन भारत के 17 अलग-अलग शहरों में किया जाएगा, जिससे देश के कोने-कोने में मौजूद फैंस को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान 9 वनडे मैच विशेष रूप से वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से शामिल किए गए हैं।

indian cricket team

2027 वर्ल्ड कप का रोडमैप तैयार

भारतीय टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 का सफर इसी साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से शुरू हो जाएगा। इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड की टीम सफेद गेंद (ODI और T20) की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। इसके बाद ही वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीजन का मुख्य हिस्सा शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज का दौरा होगा खास

इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज होगी। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि इतने व्यस्त शेड्यूल का मकसद खिलाड़ियों को पर्याप्त मैच प्रैक्टिस देना और वर्ल्ड कप के लिए एक मजबूत कोर टीम तैयार करना है।

17 शहरों के रोटेशन पॉलिसी के तहत छोटे शहरों के स्टेडियमों को भी अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी का मौका दिया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा एक बार फिर से देखने को मिलेगा। कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments