Cricket
oi-Amit Kumar
Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 April: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा दिए गए 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने जिस अंदाज में शुरुआत की, उसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। पंजाब के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक नाबाद 69 रनों की पारी खेली।
हैदराबाद को मिली थी जबरदस्त शुरुआत (Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 April)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पंजाब के गेंदबाजों को सेट होने का मौका ही नहीं दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.3 ओवरों में 120 रन जोड़ दिए। अभिषेक ने 28 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली, जबकि हेड ने 38 रनों का योगदान दिया।

प्रियांश आर्या ने 16 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
ओपनर्स के आउट होने के बाद हैदराबाद की पारी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी। हेनरिक क्लासेन (39), ईशान किशन (27) और अनिकेत वर्मा (18) के योगदान से हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। 220 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को देखकर लग रहा था कि पंजाब दबाव में आएगी, लेकिन युवा प्रियांश आर्या ने इतिहास रचने की ठान ली थी।
प्रियांश ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पावरप्ले में हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। प्रियांश और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। प्रियांश 20 गेंदों में 57 रन (5 चौके, 5 छक्के) बनाकर शिवांग कुमार का शिकार बने।
प्रभसिमरन सिंह ने लगाई फिफ्टी
प्रियांश के जाने के बाद प्रभसिमरन सिंह ने जिम्मेदारी संभाली और 24 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और अगली ही गेंद पर वे 51 रन बनाकर कैच आउट हो गए। लेकिन इसके बाद पंजाब के बल्लेबाजों को अधिक परेशानी नहीं हुई और आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
-

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक
-

RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित
-

ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई
-

Vaibhav Suryavanshi के लिए खुला टीम इंडिया का दरवाजा? क्या टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड!
-

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की बढ़ गई मुश्किलें, टीम के सपोर्ट स्टाफ को बैन कर सकती है BCCI
-

IPL 2026: राजस्थान की जीत के जश्न के बीच रोते हुए बच्चे का वीडियो वायरल, फैंस की हरकत ने किया शर्मसार?
-

CSK vs DC: आज धोनी के धुरंधरों से भिड़ेंगे दिल्ली के जांबाज, क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? पढ़ें पिच-वेदर रिपोर्ट
-

RR vs RCB: राजस्थान-आरसीबी मैच में बारिश से देरी के बाद क्यों नहीं कटे ओवर? ख़ास वजह आई सामने
-

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स में साउथ अफ्रीका का खूंखार ऑल राउंडर शामिल, दिग्गज को किया रिप्लेस
-

IPL की चमक के बीच गूंजा इस गेंदबाज का नाम! टी-20 मैच में 9 विकेट लेकर रचा इतिहास, टूटा सालों पुराना रिकॉर्ड
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, केकेआर या लखनऊ किसने मारी बाजी?
-

IPL 2026: खिलाड़ियों की फ़ालतू उछल-कूद बंद, BCCI ने रातोंरात जारी किया नया फरमान
-

KKR vs LSG: क्या अर्जुन तेंदुलकर करेंगे आज लखनऊ के लिए डेब्यू? किन खिलाड़ियों को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह
-

DC vs GT: अंपायर की गलती से मिली दिल्ली को हार! नीतीश राणा के उस 1 रन ने छीनी जीत, नियम पर उठ रहे सवाल?
-

KKR vs LSG: आईपीएल में एक बार फिर खराब अंपायरिंग? फिन एलन के आउट पर विवाद, सोशल मीडिया पर हंगामा



