Homeउत्तराखंडAaj Ka Mausam: बंगाल-सिक्किम में चलेगी तूफानी हवाएं, 9 राज्यों में Rain...

Aaj Ka Mausam: बंगाल-सिक्किम में चलेगी तूफानी हवाएं, 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश?


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश हुई है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी 9 राज्यों में बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है, ये 9 राज्य हैं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र। इन राज्यों में बारिश के साथ 60-70 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं और बिजली भी चमक सकती है।

Aaj Ka Mausam

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बारिश बरपाएगी कहर

दिल्ली-एनसीआर में 10 अप्रैल को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, आने वाले सप्ताह में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जाएगी। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

UP Weather Today : भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बांदा, ललितपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, हापुड़, मोरादाबाद, सीतापुर, बाराबंकी और मैनपुरी जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

Rajasthan Weather Today :आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर, भरतपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जालोर, चुरू, बूंदी और श्रीगंगानगर में आज हल्की बरसात हो सकती है लेकिन इसके बाद यहां पर तापमान बढ़ने वाला है। आज जयपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Weather Today: पूर्वोत्तर में भी रेन अलर्ट

सिक्किम में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में हल्की बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

Madhya Pradesh Weather: भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल, इंदौर, कटनी, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और रीवा जैसे जिलों में बरसात का येलो अलर्ट जारी है, भोपाल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Haryana-Punjab Mausam: हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, करनाल, जिंद, कैथल, महेंद्रगढ़, रोहतक, पलवल, हिसार और झज्जर जैसे जिलों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की बात कही है। चंडीगढ़, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, पठानकोट, बठिंडा और फरीदकोट जैसे जिलों में गर्मी का प्रभाव तेज होगा।

UttaraKhand Weather: उत्तराखंड में होगी भारी बरसात

नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी है, जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments