Homeट्रैवलAaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या...

Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट?


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज आंधी-बारिश की आशंका है। पंजाब, हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे

राजधानी दिल्ली में 27 मार्च को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। IMD के अनुसार, सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है। न्यूनतम तापमान 17-19°C और अधिकतम 31-33°C रह सकता है। वहीं, 29 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार तक की तेज आंधी का पूर्वानुमान है, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।

North East Weather: भीषण आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

पूर्वोत्तर के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मौसमी बदलाव दिखेंगे। 27 मार्च को असम और मेघालय में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ भीषण आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी है। इन क्षेत्रों में 27 से 29 मार्च के बीच भारी बारिश का अनुमान भी जताया गया है।, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में 26 से 28 मार्च के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Weather Forecast Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बिगड़ेगा मौसम

मध्य और पश्चिमी भारत में भी मौसम बदलेगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक रुक-रुक कर बादल छाने, बिजली कड़कने और हल्की बारिश की संभावना है। विदर्भ में भी अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। गुजरात और सौराष्ट्र के इलाकों में 29 और 30 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Today: केरल, कोंकण और गोवा में भीषण गर्मी

दक्षिण भारत में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है । केरल, कोंकण और गोवा में भीषण गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। वहीं, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश और आंधी का अलर्ट है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 27 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments