HomeराजनीतिAaj Ka Mausam: यूपी-पंजाब समेत 8 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका,...

Aaj Ka Mausam: यूपी-पंजाब समेत 8 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बारिश?


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है । मौसम विभाग का कहना है कि देशभर में 30 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक कई राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से तेज़ हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिलेगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी।उसने यूपी, एमपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और एमपी में आंधी-तूफान के आने की बात कही है।

जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र इस पूरे हफ्ते बारिश होती रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Aaj Ka Mausam

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे

राजधानी दिल्ली में 30 मार्च को बादल छाए रहेंगे, शाम तक बारिश हो सकती है इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

North East Weather: पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की आशंका

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आज भी पूर्वोत्तर में दिखाई देगा, जिसकी वजह से आंधी तूफान आने की आशंका बनी हुई है । कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना दिखाई दे रही है। असम, सिक्किम, त्रिपरा, नगालैंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

Weather Forecast Today: उत्तराखंड में कई जगहों पर होगी बारिश

देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है और कई हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी है।

Weather Today: मौसम खराब रहेगा, आएगा आंधी-तूफान

शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी सहित लगभग 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है, मध्य प्रदेश और विदर्भ के विभिन्न इलाकों में 30 मार्च से 2 अप्रैल के बीच गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Weather Forecast: कई राज्यों में रेन अलर्ट

तो वहीं 30 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, और 31 मार्च को विदर्भ तथा छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी अनुमान है। कोंकण और गोवा में 31 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments