Homeट्रैवलAaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी...

Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल?


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में पिछले हफ्ते से बारिश हो रही है, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि देशभर में 29 मार्च, 2026 से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, इस दौरान कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज़ हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका देखने को मिल सकती है। उसने यूपी, एमपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से मध्यम बरसात की आशंका को व्यक्त किया है।

Aaj Ka Mausam

जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिणी भारत और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में अगले 72 घंटों में मौसम करवट लेगा। सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की, मध्यम या कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे

राजधानी दिल्ली में 29 मार्च को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की आंधी और बारिश की आशंका है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश का अलर्ट जारी है। आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान लगाया है।

North East Weather: उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर

उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 30-31 मार्च तक जारी रहने की संभावना है, जिसकी वजह से 1-2 अप्रैल तक भी आंधी और बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। आईएमडी के अनुसार, इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने औरओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है।

Weather Forecast Today: उत्तराखंड में कई जगहों पर होगी बारिश

आईएमडी ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है और कई हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि, मैदानी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के अलावा बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है।

Weather Today: मौसम खराब रहेगा, आएगा आंधी-तूफान

हिमाचल प्रदेश: अप्रैल के पहले सप्ताह तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। आईएमडी ने शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी सहित लगभग 10 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जहाँ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। 2 और 3 अप्रैल को फिर से भारी बारिश और बर्फबारी के साथ आँधी-तूफान का पूर्वानुमान है। हालाँकि, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, सिरमौर और सोलन जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन बर्फबारी जारी रह सकती है।

Jammu Kashmir Weather: बारिश और बर्फबारी की आशंका

कश्मीर: घाटी में अगले एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी की आशंका है । मौसम विभाग ने कई हिस्सों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है , जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, कठुआ, राजौरी, पुंछ, और उधमपुर में आज बरसात का अलर्ट जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments