HomeराजनीतिAaj Ka Mausam: राजस्थान में चढ़ेगा पारा, UTT में गिरेगी बर्फ, बंगाल...

Aaj Ka Mausam: राजस्थान में चढ़ेगा पारा, UTT में गिरेगी बर्फ, बंगाल में तूफान की आशंका, जानें दिल्ली का हाल


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam 1 March 2026 Update: उत्तर भारत में पारा अब तेजी से चढ़ने लगा है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय रहने से अगले 12 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

तो वहीं आज सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है,जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का ये दौर अगले दो-तीन दिनों के लिए जारी रहेगा।

Aaj Ka Mausam 1 March 2026 Sunday Aaj Ka Mausam Rain Alert Himachal Pradesh West Bengal UTT Delhi IMD Forecast Hindi

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ और ड्राई रहेगा, बारिश के आसार नहीं है इसलिए दिन के तापमान में वृद्धि होगी। गुरुवार को यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां की आबोहवा पहले से तो सुधरी है लेकिन अब भी स्थिति बढ़िया नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली – 276 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -289 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -274 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 289 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI

Himachal Pradesh Weather Today: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका

मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति में आज येलो अलर्ट जारी है, कुछ स्थानों पर बर्फबारी की आशंका है।

West Bengal Weather Updates: पश्चिम बंगाल में बरसेंगे बादल

कोलकाता,सुंदरबन, इछामती, बसीरहाट, राणाघाट, बिष्णुपुर, बहरामपुर और जंगीपुर में आंधी-तूफान की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में होगी तगड़ी बारिश

उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में बारिश बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी।

Rajasthan weather update: राजस्थान का मौसम अपडेट

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, और भीलवाड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा , यहां पर 2 मार्च के बाद यहां पर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और पारा चढ़ेगा।

North East Weather: पूर्वोत्तर में होगी बारिश

सिक्किम, मेघालय, असम , त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है और लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

Karnataka weather Forecast: कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका

बागलकोट, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलूरु शहरी, बेलगावि, बल्लारी, बीदर, चामराजनगर, चिकबल्लापुर, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गदग, गुलबर्गा, हासन, हावेरी, कोडगु, कोलार, कोप्पल, मंड्या, मैसूर, रायचूर, रामनगर, शिवमोग्गा, तुमकूर में आंधी तूफान की आशंका है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments