HomeराजनीतिAaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 7 राज्यों में Orange Alert, ...

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 7 राज्यों में Orange Alert, किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को 7 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के लिए अलर्ट जारी किया है। अप्रैल की बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है इसलिए किसानों के लिए एडवाइजरी लागू की गई है।

कृषकों को सलाह दी गई है कि संभावित बारिश और ओलावृष्टि के मद्देनजर, अपने अनाज और अन्य सामान को जो खलिहानों, कृषि मंडियों या धान मंडियों में खुले में रखा है, उसे ढककर या सुरक्षित स्थान पर रखें और भीगने से बचाएं।

Aaj Ka Mausam

पिछले 24 घंटों की बात करें तो सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु ,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर काफी बारिश हुई है।

UP-बिहार समेत 7 राज्यों में Orange Alert, रहें संभलकर

तो वहीं आज आईएमडी ने पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बारिश बरपाएगी कहर

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम भीगा-भीगा रहने वाला है, मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी, बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, आज यहां पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 8 अप्रैल को तापमान में और गिरावट आ सकती है फिलहाल लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

UP-Bihar Weather Today : भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी 8 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 7 और 8 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। बिहार में 7 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर में येलो अलर्ट और बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में Orange Alert जारी है।

Rajasthan Weather Today : आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान में भी मौसमी गतिविधियां तेज होंगी। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और ओलावृष्टि की आशंका है इसलिए Orange Alert जारी है।

Weather Forecast Today: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट’

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा, कभी-कभी 60 किमी/घंटा तक) देखने को मिल सकती हैं।ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

Weather Today: दक्षिण भारत में रहेगा मौसम ख्याल

तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 7 से 9 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इसी प्रकार, आंतरिक कर्नाटक में 9 और 10 अप्रैल तथा केरल और माहे में भी गरज और बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments