Homeउत्तराखंडAaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 April: चेन्नई सुपर किंग्स...

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 April: चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, IPL 2026


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: चेन्नई के ऐतिहासिक एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आज ‘सुपर सैटरडे’ के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है, चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है, लेकिन इस बार चेपॉक के इस ‘पीले समंदर’ में उत्साह के साथ-साथ चेन्नई के लिए दबाव भी काफी अधिक होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

​सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें तो चेन्नई की राह अब तक काफी कठिन रही है, टीम को इस सीजन के अपने शुरुआती तीनों मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इसके उलट, दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी संतुलित रही है, जिन्होंने अब तक खेले तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है और उन्हें सिर्फ एक मैच में हार मिली है। ऐसे में आज का मुकाबला जहां चेन्नई के लिए वापसी की जंग है, वहीं दिल्ली अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग और गेंदबाजी दोनों प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही है, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। तीनों ही अपने गेम से असरकारक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, इसी वजह से चेन्नई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्टब्स, केएल राहुल, समीर रिजवी जैसे बल्लेबाज तहलका मचाने का प्रयास करेंगे। इस सीजन रिजवी ने दमदार प्रदर्शन किया है, दो बार उनके बल्ले से मैच जिताऊ पारियां देखने को मिली है। अगर उनका बल्ला चलता है, तो दिल्ली के लिए अच्छा होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी का नहीं होना भी एक बड़ी चिंता रही है, आज के मैच में तो वह नहीं हैं लेकिन अगले मैच तक शायद फिट होकर वापस मैदान का रुख कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद

दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अकीब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments