HomeराजनीतिAaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS,...

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, कौन मचाएगा तबाही? बैटर्स का राज या बॉलर्स का वार!


Cricket

oi-Amit Kumar

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 April: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच आज यानी 3 अप्रैल को क्रिकेट फैंस की नजरें चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर टिकी हैं। सीजन के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होने जा रहा है। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया है।

हेड टू हेड में किसका पलड़ा रहा है भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 April)

आईपीएल इतिहास में जब भी चेन्नई और पंजाब भिड़े हैं, मुकाबला कांटे का रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिनमें दोनों ने 16-16 बार जीत दर्ज की है। आमतौर पर चेन्नई को अपने घर में हराना मुश्किल माना जाता है, लेकिन पंजाब किंग्स उन चुनिंदा टीमों में से है जिसका रिकॉर्ड चेपॉक में सीएसके के खिलाफ बेहतर है। पिछले 8 मुकाबलों की बात करें तो पंजाब ने चेन्नई को 6 बार मात दी है।

Aaj Ke Match 1

श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन में होगी टक्कर

इस सीजन में चेन्नई की टीम एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। दिग्गज एमएस धोनी की मैदान पर गैर-मौजूदगी के बीच फैंस की उम्मीदें भारत के टी-20 वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन पर टिकी हैं। संजू के लिए चेपॉक की धीमी पिच पर खुद को साबित करना एक बड़ी चुनौती होगी। दूसरी ओर पंजाब की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जो अपनी टीम के हालिया दबदबे को बरकरार रखना चाहेंगे।

पिच से किसे मिलेगा फायदा

चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से धीमी और स्पिनरों की मददगार मानी जाती है। चेन्नई की टीम नूर अहमद और श्रेयस गोपाल जैसे स्पिनरों का इस्तेमाल कर पंजाब के बल्लेबाजों को फंसाने की कोशिश करेगी। वहीं, पंजाब के पास युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं जो मैच का पासा पलट सकते हैं। मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और टिकटों की मांग चरम पर है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments