HomeराजनीतिAaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 March: आज के मैच...

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में आज एक नया इतिहास लिखा जाने वाला है। टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में जब मिचेल सैंटनर की चतुर कप्तानी वाली न्यूजीलैंड और एडन मार्करम की आक्रामक साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्युजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।

एक तरफ सैंटनर की स्पिन गेंदबाजी का मायाजाल है, तो दूसरी तरफ मार्करम की कप्तानी में निखरी वह प्रोटियाज टीम जो इस बार ‘चोकर्स’ का टैग उखाड़ फेंकने के इरादे से उतरी है। ईडन की पिच पर सस्पेंस गहरा है और फैंस की धड़कनें तेज, क्योंकि आज जो जीतेगा वही फाइनल की सुनहरी दहलीज पर कदम रखेगा।

aaj ke match ka toss kon jeeta

लीग स्टेज पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ था, उसमें अफ्रीकी टीम बादशाह बनकर निकली थी। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से हराया था। इस विश्व कप में अभी तक अफ्रीकी टीम अविजित रही है। इसे देखते हुए कह सकते हैं कि उनका पलड़ा भारी है।

एडन मार्करम, ब्रेविस, मिलर जैसे खिलाड़ी धमाका कर रहे हैं और धाकड़ फॉर्म में हैं। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम से ग्लेन फिलिप्स, चैपमैन जैसे प्लेयर्स से उम्मीदें की जा रही हैं। न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी लेकिन अफ्रीका के सामने मामला आसान तो बिल्कुल भी नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका (संभावित XI)

एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड (संभावित XI)

टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची/जेम्स नीशम, मैट हेनरी/जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments