Homeउत्तराखंडAamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के...

Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?


Entertainment

oi-Ankur Sharma

Aamir Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने पर्दे पर जितनी बार भी मोहब्बत की , लोगों ने उसे दिल से सराहा लेकिन उनकी रीयल लाइफ में प्यार की गाड़ी आती-जाती रही है, हालांकि उन्होंने असल जिंदगी में भी प्यार जब भी किया टूट कर किया लेकिन रिश्ते की उम्र लंबी नहीं हुई। हाल ही में आमिर बरुण दास के शो डुअलॉग में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया, जो कि काफी भयानक था।

आमिर ने कहा कि वो दौर बहुत मुश्किल था, रीना दत्ता के बच्चों संग चले जाने पर वे टूट गए थे और अकेलेपन से जूझ रहे थे और इस वक्त उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था, करीब डेढ़ साल तक वे हर रात शराब पीते रहे।

Aamir Khan

आमिर खान ने बताया, “रीना से मेरे पहले तलाक तक मैं शराब से दूर था लेकिन जब वह बच्चों के साथ चली गईं और मैं घर पर अकेला था, मैं उस समय अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पाया। मैंने कभी शराब नहीं पी थी, एकाध बार कभी फिल्म के किसी सीन के लिए पी हो पी हो लेकिन रीना के लाइफ से जाने के बाद मुझे इसकी लत लग गई थी, उस रात, मेहमानों को परोसने के लिए मेरे घर पर शराब थी, इसलिए मैंने पीनी शुरू कर दी। और अगले डेढ़ साल तक, मैंने लगभग हर रात एक बोतल पी जाता था।’

Aamir Khan और रीना का रिश्ता पूरे 16 साल बाद टूटा

आपको बता दें कि आमिर खान और रीना का रिश्ता पूरे 16 साल बाद टूटा था। आमिर ने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही रीना से शादी कर ली थी लेकिन पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत’ के रिलीज होने के बाद ही लोगों को पता चला कि आमिर खान शादीशुदा है। फिल्म में एक सेंकड के लिए रीना भी दिखाई दी थीं।

Aamir Khan

आमिर-रीना को शादी से दो बच्चे हैं

दोनों कभी पड़ोसी हुआ करते थे, दोनों का इश्क परवान चढ़ा और फिर इनकी 1986 में शादी हो गई, इस शादी से दोनों को दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। आमिर-रीना कभी अलग भी हो सकते हैं, इस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था इसलिए जब इनका रिश्ता टूटा तो लोगों को बहुत बड़ा झटका था। आमिर अपने अलगाव पर पहले भी खुलकर बात कर चुके हैं। ‘कॉफी विद करण’ पर उन्होंने बताया था कि भले ही वे अलग हो गए, रीना और उनके बीच प्यार व सम्मान हमेशा कायम रहा, हालांकि आज तक ये साफ नहीं है कि दोनों का तलाक क्यों हुआ?

‘रीना और मैं 16 लंबे सालों तक शादीशुदा रहे’

आमिर ने उस दौरान कहा था, ‘रीना और मैं 16 लंबे सालों तक शादीशुदा रहे। जब हम अलग हुए, तो यह हमारे और हमारे परिवारों के लिए दर्दनाक था। हमने स्थिति से यथासंभव बेहतर तरीके से निपटने की कोशिश की। रीना और मैंने अपने अलग होने के बाद एक-दूसरे के प्रति प्यार या सम्मान नहीं खोया।’

Aamir Khan

Aamir Khan ने 2005 में निर्देशक किरण राव से शादी की थी

रीना से अलग होने के बाद अभिनेता ने 2005 में निर्देशक किरण राव से शादी की, जिसका 2021 में तलाक हो गया, इस डिवोर्स का भी कारण आज तक किसी को पता नहीं। दोनों अपने बेटे आज़ाद का साथ में पालन करते हैं। पिछले साल मार्च में, अपने 60वें जन्मदिन समारोह में आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया। तब से वे गौरी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में अक्सर देखे जाते हैं।

Aamir Khan

‘जब इतनी दीवानगी थी तो रीना को छोड़ा क्यों?, एक्टर पर भड़के लोग

आमिर खान के इस खुलासे पर सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आमिर से सवाल किया है कि ‘जब इतनी दीवानगी थी तो रीना को छोड़ा क्यों? तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि ‘प्यार तो एक ही बार होता है, आपकी तरह बार-बार नहीं’ , तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि ‘आप लोगों ने प्रेम को खिलवाड़ बना दिया है।’, कुल मिलाकर इस वक्त आमिर खान लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments