International
oi-Sumit Jha
Abdul Basit on India: पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित का एक भड़काऊ बयान इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल पर बातचीत के दौरान बासित ने भारत के खिलाफ “गीदड़भभकी” देते हुए कहा कि यदि अमेरिका कभी पाकिस्तान पर सैन्य हमला करता है, तो पाकिस्तान को आत्मरक्षा में भारत के दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों को निशाना बनाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस स्थिति को ‘असंभव’ और ‘अंतिम विकल्प’ करार दिया, लेकिन भारत की आर्थिक और राजनीतिक राजधानी का नाम लेने पर कड़ा विरोध शुरू हो गया है।
बासित, जो 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक रह चुके हैं, के इस बयान को कूटनीतिक हलकों में गैर-जिम्मेदाराना माना जा रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान खुद अफगानिस्तान के साथ सीमा विवाद और आंतरिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान भटकाने और घरेलू स्तर पर कट्टरपंथियों को खुश करने की एक कोशिश है।

Abdul Basit Pakistan: बासित की भारत को धमकी
अब्दुल बासित ने चर्चा के दौरान तर्क दिया कि अगर पाकिस्तान पर कोई विदेशी हमला (खासकर अमेरिका की तरफ से) होता है, तो पाकिस्तान को बिना सोचे-समझे भारत पर हमला कर देना चाहिए। उनका कहना था कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के पास भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा। बासित ने भले ही इसे सबसे खराब स्थिति (वस्ट केस सिनेरियो) बताया हो, लेकिन सीधे तौर पर दिल्ली और मुंबई का नाम लेना तनाव बढ़ाने वाला बयान माना जा रहा है।
“If America attacks Pakistan, well nuke India. Our missiles may not reach America but well destroy Delhi & Mumbai.”
– Paks former high commissioner to India Abdul Basit
Rabid Islamism for you. And there is a bunch in India who wants Aman ki Aasha.pic.twitter.com/nvThPsawfw
— Pakistan Untold (@pakistan_untold) March 21, 2026 “>
Abdul Basit controversial statement: भारत से बासित का पुराना नाता
अब्दुल बासित कोई अनजान व्यक्ति नहीं हैं, वह 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं। तीन साल तक दिल्ली में रहने के कारण वह भारत की राजनीति और भूगोल को अच्छी तरह समझते हैं। उनके जैसे अनुभवी राजनयिक की ओर से इस तरह की “गीदड़भभकी” आना हैरान करने वाला है। जानकारों का मानना है कि बासित का यह बयान केवल ध्यान खींचने और पाकिस्तान के घरेलू दर्शकों को खुश करने के लिए दिया गया है।
ये भी पढे़ं: Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे
क्षेत्र में बढ़ता तनाव
यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान खुद अपने पड़ोसियों के साथ मुश्किलों में घिरा है। एक तरफ जहां भारत के साथ रिश्ते पहले से ही ठंडे हैं, वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान का सैन्य टकराव बढ़ता जा रहा है। तालिबान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने उनके रिहायशी इलाकों में हवाई हमले किए हैं, जिसमें आम नागरिकों की जान गई है। अपने घर में मची इसी उथल-पुथल से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान में अक्सर भारत का नाम लिया जाता है।
ये भी पढे़ं: Middle East War: ईरान जंग में बुरे फंसा पाक, सऊदी पर हमले के बाद किसका देगा साथ? घबराहट में मुनीर-शहबाज
बयान पर क्यों मचा है बवाल?
बासित के इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है क्योंकि इसमें सीधे तौर पर आम नागरिकों वाले शहरों (दिल्ली और मुंबई) को निशाना बनाने की बात कही गई है। भारत के आर्थिक और राजनीतिक केंद्रों को धमकी देना किसी भी अंतरराष्ट्रीय नियम के खिलाफ है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खुद बहुत खराब है, ऐसे में युद्ध की बात करना केवल अपनी जनता को गुमराह करना है। भारत ने हमेशा शांति की बात की है, लेकिन ऐसी धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
-

‘मैंने 6 मर्दों के साथ’, 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल
-

Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate
-

Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट
-

Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव?
-

Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस
-

Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान
-

कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत
-

Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO
-

कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video
-

Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या?
-

US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?
-

iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज



