HomeराजनीतिAir India Ticket Fare Hike: एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया, कितना मंहगा...

Air India Ticket Fare Hike: एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया, कितना मंहगा हो गया फ्लाइट टिकट, कब से होगा लागू?


India

oi-Bhavna Pandey

Air India Ticket Fare Hike: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते एअर इंडिया समूह ने अपनी उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का अहम फैसला लिया है। हवाई ईंधन की कीमतों में भारी उछाल के कारण यह कदम उठाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप अब एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें महंगी हो जाएंगी। यह बढ़ोतरी तीन अलग-अलग चरणों में लागू की जाएगी।

दरअसल, मध्य पूर्व में चल रहे संकट ने ईंधन की कीमतों को काफी बढ़ा दिया है। एयरलाइंस के कुल संचालन खर्च का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा ईंधन पर होता है। भारत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली उच्च एक्साइज ड्यूटी और VAT भी एयरलाइंस के लिए लागत बढ़ाने का काम करती है, जिससे बोझ और बढ़ जाता है।

Air India Ticket Fare Hike

कब से लागू होगा बढ़ा हुआ किराया?

फर्स्‍ट फेज में सरचार्ज 12 मार्च से नई बुकिंग पर लागू होगा। घरेलू उड़ानों और SAARC देशों के लिए ₹399 का सरचार्ज लगेगा। पश्चिमी एशिया/मिडिल ईस्ट के लिए यह $10 होगा।

दक्षिण पूर्व एशिया के रूट्स पर $40 से बढ़कर $60, जबकि अफ्रीका के लिए $60 से बढ़कर $90 हो जाएगा। सिंगापुर रूट पर अब तक कोई सरचार्ज नहीं था, लेकिन यह भी इसी चरण से लागू होगा।

दूसरे फेज की बढ़ोतरी 18 मार्च से प्रभावी होगी। इसके तहत, यूरोप के लिए सरचार्ज $100 से बढ़कर $125, उत्तरी अमेरिका के लिए $150 से बढ़कर $200 और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी $150 से बढ़कर $200 कर दिया जाएगा। हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया के लिए तीसरे चरण के सरचार्ज की घोषणा बाद में की जाएगी।

Air India Ticket Fare Hike

एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि 12 और 18 मार्च से पहले बुक किए गए टिकटों पर नया सरचार्ज लागू नहीं होगा। हालांकि, यदि टिकट की तारीख या मार्ग में कोई बदलाव किया जाता है, तो नया बढ़ा हुआ किराया और सरचार्ज वसूला जा सकता है। एयरलाइन का कहना है कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया है, क्योंकि इसके बिना कुछ उड़ानों का संचालन असंभव हो सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments