Homeउत्तराखंडAjay Devgn की जीप के सामने आया बच्‍चा, 15 Minute तक बीच...

Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्‍चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात?


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Ajay Devgn: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन गत 2 अप्रैल 2026 को 57 साल के हो गए हैं। 1969 में जन्मे अजय देवगन ने तीन दशकों से ज्यादा लंबे करियर में 100 से अधिक फिल्मों के जरिए अपना अलग मुकाम बनाया है। उनकी एक्टिंग की खासियत- कम शब्द लेकिन गहरी अभिव्यक्ति है।

कॉलेज के दिनों में दबंग मिजाज के थे अजय देवगन
4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके अजय देवगन को साल 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। आपको बता दें कि आज के गंभीर और शांत स्वभाव वाले अजय देवगन, कभी अपने कॉलेज के दिनों में काफी दबंग मिजाज के हुआ करते थे। उस वक्त उनका नाम विशाल वीरेंद्र देवगन था। दोस्तों के साथ उनका एक गैंग था, जिससे कॉलेज के बाकी स्टूडेंट्स खौफ खाते थे।

Ajay Devgn

2 बार जेल गए थे अजय देवगन

स्टंट करना, सड़कों पर स्पीड से गाड़ी चलाना और बेफिक्र घूमना, ये सब अजय दवगन की दिनचर्या का हिस्सा था। यही वजह थी कि उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा था।

अजय देवगन की एक गलती और मच गया बवाल

-अजय देवगन ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने दबंग मिजाज के किस्से लोगों के साथ शेयर किए थे। इन्हीं में से एक कहानी में एक्टर ने सरेआम अपनी पिटाई होने के बारे में भी बताया था। अजय देवगन ने बताया कि एक दिन वह अपनी सफेद जीप में दोस्तों के साथ घूम रहे थे। रास्ते में एक संकरी गली में उन्होंने गाड़ी मोड़ दी। तभी अचानक एक बच्चा पतंग के पीछे भागते हुए उनकी गाड़ी के सामने आ गया था।

-अजय देवगन ने कहा था- मैंने समय रहते ब्रेक लगाकर बच्चे को बचा लिया था लेकिन वह डर के मारे रोने लगा था। देखते ही देखते आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण बन गया था।

भीड़ ने घेरकर कर दी अजय देवगन की पिटाई

अजय देवगन ने बताया कि उन्होंने और उनके दोस्तों ने लोगों को खूब समझाने की कोशिश की लेकिन बात बढ़ गई थी। गाली-गलौज के बाद हालात बेकाबू हो गए और करीब 20-25 लोगों की भीड़ ने अजय देवगन और उनके दोस्तों पर हमला कर दिया था। अजय देवगन ने कहा था- करीब 10 से 15 मिनट तक मेरी जमकर पिटाई हुई। इस दौरान मेरे साथ साजिद खान भी मौजूद थे।

पिता वीरू देवगन ने भेजे थे 100 फाइटर्स

जब इस घटना की खबर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन तक पहुंची थी, तो उन्होंने तुरंत फिल्म सेट से 100 फाइटर्स भेज दिए थे। हालांकि तब तक मामला शांत हो चुका था। फाइटर्स के पहुंचने के बाद अजय देवगन और उनके दोस्तों ने हालात को अपने पक्ष में कर लिया और स्थानीय लोगों को पीछे हटना पड़ा था।

‘फूल और कांटे’ से मिला था बॉलीवुड में पहला बड़ा मौका

आपको बता दें कि अजय देवन ने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के लिए पहले अक्षय कुमार को चुना जा रहा था लेकिन डायरेक्टर कुक्कू कोहली की नजर वीरू देवगन के ऑफिस में लगी अजय देवगन की तस्वीर पर पड़ी और उन्होंने तुरंत फैसला बदल दिया।

ऑडिशन में बोला अमिताभ बच्चन का डायलॉग

ऑडिशन के दौरान अजय देवगन को अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘जंजीर’ का मशहूर डायलॉग बोलने को कहा गया था। अजय देवगन की परफॉर्मेंस इतनी दमदार रही थी कि उन्हें तुरंत फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था।

दोस्तों ने उड़ाया मजाक लेकिन मिला खास सपोर्ट

जब अजय देवगन ने अपने दोस्तों को बताया कि वो फिल्म में हीरो बनने जा रहे हैं, तो सबने उनका जमकर मजाक उड़ाया। दोस्तों ने अजय देवगन से कहा कि उनका लुक हीरो जैसा नहीं है लेकिन उसी ग्रुप में एक शख्स ने उन पर पूरा भरोसा जताया था और वो थीं फराह खान। उन्होंने अजय देवगन से कहा था- तू एक दिन बड़ा स्टार बनेगा।

संघर्ष, किस्मत और टैलेंट का मेल हैं अजय देवगन

अजय देवगन की कहानी सिर्फ स्टारडम की नहीं है बल्कि संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। कॉलेज के बिंदास लड़के से लेकर बॉलीवुड के ‘सिंघम’ बनने तक का उनका सफर दिखाता है कि मेहनत और सही मौके मिलने पर किस्मत भी साथ देती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments