Homeउत्तराखंडAmitabh Bachchan ने इस एक्ट्रेस की निकाल दी थीं चीखें, रातभर रोती...

Amitabh Bachchan ने इस एक्ट्रेस की निकाल दी थीं चीखें, रातभर रोती रही हीरोइन और फिर जो हुआ


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Amitabh Bachchan and Smita Patil: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे किस्से हैं जो पर्दे के पीछे की भावनाओं को उजागर करते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प और भावुक किस्सा जुड़ा है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और शानदार एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से। बताया जाता है कि एक फिल्म की शूटिंग के बाद स्मिता पाटिल इतनी इमोशनल हो गई थीं कि उन्होंने पूरी रात रोते हुए बिताई थी।

‘नमक हलाल’ के गाने की शूटिंग में हुआ ये सब
ये घटना अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल की फिल्म ‘नमक हलाल’ (Namak Halal) के मशहूर रेन सॉन्ग ‘आज रपट जाएं’ की शूटिंग के दौरान की है। उस दौर में ये गाना काफी बोल्ड माना जाता था और स्मिता पाटिल के करियर के लिहाज से भी अलग तरह का अनुभव था।

Amitabh Bachchan

गाने की शूटिंग के बाद परेशान हो गई थीं स्मिता पाटिल

स्मिता पाटिल मुख्य रूप से समानांतर (आर्ट) सिनेमा की गंभीर और यथार्थवादी फिल्मों के लिए जानी जाती थीं। ऐसे में कमर्शियल फिल्मों के ग्लैमरस और डांस-आधारित सीन करना उनके लिए सहज नहीं था। शूटिंग खत्म होने के बाद वह परेशान हो गई थीं कि दर्शक उनकी इस नई छवि को कैसे स्वीकार करेंगे।

कमरे में खुद को बंद कर रातभर रोती रहीं स्मिता पाटिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बोल्ड गाने की शूटिंग पूरी होते ही स्मिता पाटिल अपने घर पहुंचीं और खुद को कमरे में बंद कर लिया था। वह अपने फैसले और फिल्मी छवि को लेकर बेहद असहज महसूस कर रही थीं और लंबे समय तक फूट फूटकर रोती रहीं। कई बार तो वह अपने इस फैसले पर चिल्लाई भीं।

अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया था स्मिता पाटिल हौसला

-दरअसल स्मिता पाटिल के मन में ये डर था कि कहीं ये कमर्शियल अंदाज उनकी गंभीर एक्ट्रेस वाली पहचान को प्रभावित न कर दे। अगले दिन जब अमिताभ बच्चन को इस बात का पता चला था तो उन्होंने स्मिता पाटिल को समझाया था कि एक कलाकार के लिए अलग-अलग तरह के किरदार निभाना ही अभिनय की असली खूबसूरती है।

-अमिताभ बच्चन की बातों से स्मिता पाटिल को भरोसा मिला था और वह धीरे-धीरे इस चीज को लेकर सहज हो गई थीं। बाद में यही गाना हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक रेन सॉन्ग्स में गिना जाने लगा।

आर्ट सिनेमा से कमर्शियल फिल्मों तक का सफर

-स्मिता पाटिल उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में थीं जिन्होंने समानांतर और मुख्यधारा दोनों तरह के सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाई थी। हालांकि कमर्शियल फिल्मों का माहौल उनके लिए नया था लेकिन उन्होंने हर चुनौती को स्वीकार किया और यादगार प्रदर्शन दिया था।

-समय बीतने के साथ ये घटना बॉलीवुड के सबसे चर्चित पर्दे-पीछे के किस्सों में शामिल हो गई। ये कहानी बताती है कि बड़े सितारे भी अपने काम और छवि को लेकर कितने संवेदनशील हो सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments